लाइव न्यूज़ :

पीवीएल नीलामी में अशवल राय, कार्तिक के और विनीत को सबसे अधिक राशि

By भाषा | Updated: December 14, 2021 21:54 IST

Open in App

कोच्चि, 14 दिसंबर भारत के स्टार वॉलीबॉल खिलाड़ियों अशवल राय, कार्तिक ए और जिरोम विनीत को मंगलवार को यहां प्राइम वॉलीबॉल लीग (पीवीएल) की नीलामी में क्रमश: कोलकाता थंडरबोल्ट्स, कोच्चि ब्ल्यू स्पाइकर्स और कालीकट हीरोज ने सर्वाधिक 15 लाख रुपये की बोली लगाकर अपने साथ जोड़ा।

दिन के पहले सत्र में प्लेटिनम और स्वर्ण वर्ग के कुल 24 खिलाड़ियों को नीलामी में उतारा गया और सात फ्रेंचाइजी कालीकट हीरोज, कोच्चि ब्ल्यू स्पाइकर्स, अहमदाबाद डिफेंडर्स, हैदराबाद ब्लैक हॉक्स, चेन्नई ब्लिट्ज, बेंगलुरू तारपीडोज और कोलकाता थंडरबोल्ट्स ने शीर्ष खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ने के लिए बोली लगाई।

प्रत्येक फ्रेंचाइजी अपनी टीम में कुल 14 खिलाड़ियों को शामिल कर सकती हैं जिनमें 12 भारतीय और दो अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी होंगे।

आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार भारतीय खिलाड़ियों को नीलामी के जरिए चुना गया जबकि अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी ड्राफ्ट के जरिए टीम से जुड़े जिसमें 14 खिलाड़ी शामिल थे।

विज्ञप्ति के अनुसार कालीकट हीरोज ने अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों फ्रांस के आरोन कोबी, अमेरिका के डेविड ली के अलावा भारतीय खिलाड़ियों अजितलाल सी (साढ़े आठ लाख रुपये) और जिरोम विनीत (15 लाख रुपये) को अपने साथ जोड़ा।

कोच्चि की टीम ने अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों अमेरिका के कोल्टन कोवेल और कोडी काल्डवेल के अलावा भारतीय खिलाड़ियों दीपेश कुमार सिन्हा (10.75 लाख रुपये) और कार्तिक ए (15 लाख रुपये) के लिए बोली लगाई।

अहमदाबाद ने अमेरिका के रेयान मीहान, अर्जेन्टीना के रोड्रिगो विलालबोआ के अलावा भारतीय खिलाड़ियों में मुथुसामी (10 लाख रुपये), हरदीप सिंह (4.4 लाख रुपये), शोन टी जॉन (7.25 लाख रुपये), मनोज एलएम (7.25 लाख रुपये) और प्रभाकरण पी (चार लाख रुपये) को खरीदा।

हैदराबाद की टीम ने वेनेजुएला के लुई एंटोनियो आरियास गुजमैन ओर क्यूबा के हेनरी बेल के अलावा हरिहरण वी (पांच लाख रुपये), विपुल कुमार (4.5 लाख रुपये), रोहित कुमार (5.3 लाख रुपये) और अमित गूलिया (10 लाख रुपये) को अपने साथ जोड़ा।

चेन्नई की टीम ने वेनेजुएला के फर्नांडो डेविड गोंजालेज रोड्रिग्ज, ब्राजील के ब्रूनो डा सिल्वा, भारत के अखिन जीएस (9.75 लाख रुपये), नवीन राजा जैकब (आठ लाख रुपये), उक्रपांडियन मोहन (7.75 लाख रुपये), जीआर वैष्णव (चार लाख रुपये) जबकि बेंगलुरू की टीम ने अमेरिका के नोह टियाटेनो, अमेरिका के काइल फ्रेंड के अलावा भारतीय खिलाड़ियों रंजीत सिंह (4.4 लाख रुपये), पंकज शर्मा (7.5 लाख रुपये), लवमीत कटारिया (4.6 लाख रुपये), रोहित पी (7.5 लाख रुपये) और बी मिथुन कुमार (5.6 लाख रुपये) को अपनी टीम का हिस्सा बनाया।

कोलकाता की टीम ने अमेरिकी खिलाड़ियों मैथ्यू अगस्त और इयान सेटरफील्ड के अलावा भारत के विनीत कुमार (8.75 लाख रुपये) और अशवल राय (15 लाख रुपये) को चुना।

दिन के अन्य सत्र में फ्रेंचाइजी ने अंडर 21, रजत और कांस्य वर्ग के बीच से खिलाड़ियों का चयन किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 148?, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- बीजेपी के लोग आपको नशीली चाय- मिठाई खिलाएंगे, खाकर आप सो जाएंगे और आपके वोट लूटेंगे?

विश्वइस्लामाबाद वार्ता क्यों विफल रही? ईरान के स्पीकर ग़ालिबफ़ ने एक-एक बिंदु पर विस्तार से बताया

भारतबिहार के सारण में प्रोफेसर पर अपनी ही एक छात्रा के साथ आपत्तिजनक संबंध बनाने का लगा गंभीर आरोप

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

भारतकानून की नहीं, न्याय तक पहुंच की कमी सबसे बड़ी चुनौती?, सीजेआई सूर्यकांत ने कहा-प्रत्येक अंतिम नागरिक के दरवाजे तक समय पर पहुंचना चाहिए?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!