लाइव न्यूज़ :

पेशेवर गोल्फर के तौर पर करणदीप ने पीजीटीआई में पहला खिताब जीता

By भाषा | Updated: November 12, 2020 20:02 IST

Open in App

चंडीगढ़, 12 नवंबर करणदीप कोचर ने गुरूवार को यहां चौथे दौर में तीन अंडर 69 का कार्ड खेलकर टाटा स्टील पीजीटीआई प्लेयर्स गोल्फ चैंपियनशिप को अपने नाम किया।

चंडीगढ़ के इस गोल्फर का पीजीटीआई का दूसरा खिताब है लेकिन पेशेवर खिलाड़ी के तौर पर यह उनका पहला खिताब है। वह इससे पहले 2016 में 17 साल की उम्र में एमेच्योर खिलाड़ी के तौर पर विजेता बने थे।

करणदीप ने दूसरे दौर में बढ़त बनाने के बाद आखिरी दौर तक उसे बरकरार रखा। उनका कुल स्कोर 18 अंडर 270 का रहा जिससे उन्होने दो शॉट के अंतर से जीत दर्ज की।

तीस लाख रूपये की पुरस्कार राशि वाली इस प्रतियोगिता के चैम्पियन बनने पर करणदीप को 4,84,950 रूपये का चेक मिला और वह पीजीटीआई ऑर्डर ऑफ मेरिट में सातवें से दूसरे स्थान पर आ गये। पुणे के उदयन माने इस तालिका में शीर्ष पर हैं।

अनुभवी भारतीय गोल्फर एसएसपी चौरसिया के भतीजे सुनीत चौरसिया ने चौथे दौर में 10 अंडर 62 के कोर्स रिकार्ड के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। कोलकाता के इस खिलाड़ी का कुल स्कोर 16 अंडर-272 रहा।

पिछले सप्ताह के विजेता अक्षय शर्मा (69) तीसरे स्थान पर रहे। चंडीगढ़ के इस खिलाड़ी ने कुल 14 अंडर 274 का स्कोर बनाया।

युवराज सिंह संधू (67) वीर अहलावत (70) 13 अंडर 275 के स्कोर के साथ संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर रहे।

पिछले साल के विजेता राशिद खान (75) पार 288 के स्कोर के साथ संयुक्त रूप से 29वें स्थान पर रहे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट80 गेंद में 182 रन, 54 रन से जीत, पंजाब का बड़ा धमाका

क्रिकेटPBKS vs LSG: आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स की लगातार छठी जीत, एलएसजी को 54 रन से हराया

विश्वलुइसियाना में सामूहिक गोलीबारी में 8 बच्चों की मौत, बंदूकधारी भी मारा गया

क्रिकेटदिल्ली का लड़का बना IPL का नया स्टार, 37 गेंदों में 93 रन से मचाया तूफान!

क्रिकेटVIDEO: ध्रुव जुरेल की बिजली जैसी स्टंपिंग के कायल हुए क्रिकेट गॉड सचिन तेंदुलकर

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!