लाइव न्यूज़ :

अर्जुन ने टाटा स्टील रैपिड शतरंज का खिताब जीता

By भाषा | Updated: November 19, 2021 22:24 IST

Open in App

कोलकाता, 19 नवंबर भारत के युवा खिलाड़ी अर्जुन एरिगैसी ने आखिरी दौर में दुनिया के चौथे नंबर के खिलाड़ी लेवोन अरोनियन की कड़ी चुनौती को रोकने में सफल रहते हुए  शुक्रवार को यहां टाटा स्टील शतरंज इंडिया के रैपिड खिताब को अपने नाम किया।

 आर प्रज्ञानानंद इसमें तीसरे स्थान पर रहे, जबकि विदित गुजराती और मुरली कार्तिकेयन ने शीर्ष पांच में शेष स्थान हासिल किया।

इस जीत के बाद अर्जुन ब्लिट्ज श्रेणी में अधिबान भास्करन की जगह लेंगे।

अंतिम दौर में एक अंक की बढ़त के साथ पहुंचे अर्जुन को खिताब अपने नाम करने के लिए शीर्ष वरीयता प्राप्त अरोनियन की कड़ी चुनौती से पार पाना था।

भारत के 18 साल के इस खिलाड़ी ने शानदार सूझबूझ दिखाते हुए मुकाबले को ड्रा किया।

मुरली कार्तिकेय के पास शीर्ष तीन में जगह बनाने का मौका था, जिसके लिए उन्होंने आर प्रज्ञानानंद के खिलाफ आक्रामक खेल खेला लेकिन इसका फायदा नहीं हुआ। युवा प्रज्ञानानंद ने 73 चाल के बाद दो बार के राष्ट्रीय चैम्पियन को ड्रॉ के लिए तैयार होने पर मजबूर कर दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतGujarat: दाहोद में शादी का खाना खाने से 400 से ज्यादा लोग बीमार, स्वास्थ्य विभाग ने शुरू की जांच

विश्वVIDEO: मारपीट, धारदार हथियार और मिर्ची स्पे..., जर्मनी में गुरुद्वारे के अंदर भिड़े दो गुट, 11 घायल

विश्व"धमकियों के साये में कोई बातचीत नहीं", अमेरिका के साथ शांति वार्ता से पहले ईरान की दो टूक

विश्वअब डील पक्की! भारत-अमेरिका ट्रेड एग्रीमेंट की फाइनल तैयारी शुरू, खुलेंगे निवेश के नए रास्ते

पूजा पाठPanchang 21 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!