लाइव न्यूज़ :

अर्जेंटीना दौरे से हमें ओलंपिक से पहले अपनी स्थिति का आकलन करने का मौका मिला : रीड

By भाषा | Updated: April 20, 2021 13:26 IST

Open in App

बेंगलुरू, 20 अप्रैल भारतीय पुरुष हॉकी टीम के मुख्य कोच ग्राहम रीड ने मंगलवार को कहा कि अर्जेंटीना का हाल का दौरा बेहद लाभकारी रहा क्योंकि इससे उन्हें तोक्यो ओलंपिक से तीन महीने पहले अपनी टीम का आकलन करने का मौका मिला।

भारत ने अपने दोनों एफआईएच प्रो लीग मैचों में अर्जेंटीना को पराजित किया तथा मौजूदा ओलंपिक चैंपियन के खिलाफ चार अभ्यास मैचों में से दो में जीत दर्ज की।

रीड ने खिलाड़ियों के राष्ट्रीय शिविर में लौटने के बाद मंगलवार को कहा, ''अर्जेंटीना में ये मैच अपनी स्थिति का आकलन करने के लिहाज से हमारे लिये बेहद महत्वपूर्ण थे क्योंकि तोक्यो ओलंपिक खेलों में 100 दिन से भी कम का समय बचा है।''

उन्होंने कहा, ''हमने ब्यूनस आयर्स में कुछ अभ्यास सत्रों में भी हिस्सा लिया और हम आतिथ्य के लिये अर्जेंटीना हॉकी परिसंघ के आभारी हैं। ''

एक साल के लिये स्थगित किये गये तोक्यो ओलंपिक खेल 23 जुलाई से शुरू होंगे।

अनि​वार्य पृथकवास के बाद 22 सदस्यीय संभावित टीम के अन्य 11 सदस्यों के साथ भारतीय खेल प्राधिकरण के बेंगलुरू स्थित परिसर में अभ्यास करेगी।

शिविर में भाग लेने वाली संभावित टीम इस प्रकार है: पीआर श्रीजेश, कृष्ण बी पाठक, सूरज कार्केरा, बीरेंद्र लाकड़ा, रूपिंदर पाल सिंह, सुरेंद्र कुमार, अमित रोहिदास, हरमनप्रीत सिंह, वरुण कुमार, गुरिंदर सिंह, मनप्रीत सिंह, नीलकांत शर्मा, सुमित, जसकरन सिंह , राजकुमार पाल, हार्दिक सिंह, विवेक सागर प्रसाद, मनदीप सिंह, ललित उपाध्याय, शमशेर सिंह, दिलप्रीत सिंह, शिलानंद लाकड़ा, कोठाजीत सिंह, जरमनप्रीत सिंह, दिप्सन तिर्की, नीलम संदीप खेस, चिंगलेनसना सिंह कंगुजाम, एसवी सुनील, आकाशदीप सिंह, रमनदीप सिंह, सिमरनजीत सिंह, गुरसाहिबजीत सिंह और गुरजंत सिंह।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 148?, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- बीजेपी के लोग आपको नशीली चाय- मिठाई खिलाएंगे, खाकर आप सो जाएंगे और आपके वोट लूटेंगे?

विश्वइस्लामाबाद वार्ता क्यों विफल रही? ईरान के स्पीकर ग़ालिबफ़ ने एक-एक बिंदु पर विस्तार से बताया

भारतबिहार के सारण में प्रोफेसर पर अपनी ही एक छात्रा के साथ आपत्तिजनक संबंध बनाने का लगा गंभीर आरोप

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

भारतकानून की नहीं, न्याय तक पहुंच की कमी सबसे बड़ी चुनौती?, सीजेआई सूर्यकांत ने कहा-प्रत्येक अंतिम नागरिक के दरवाजे तक समय पर पहुंचना चाहिए?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!