लाइव न्यूज़ :

Archery World Cup 2023: ज्योति और देवताले की मिश्रित युगल जोड़ी ने किया कमाल, चीनी ताइपे को हराकर स्वर्ण पदक जीता

By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 22, 2023 15:25 IST

Archery World Cup 2023: भारत ने शनिवार को अंताल्या तीरंदाजी विश्व कप 2023 चरण 1 में अपना पहला पदक जीता, जब ज्योति सुरेखा वेनम और पदार्पण कर रहे ओजस देवताले ने मिश्रित टीम कंपाउंड इवेंट में स्वर्ण पदक जीता।

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय जोड़ी ने 12वीं वरीय चीनी ताइपे की जोड़ी को हराया।  परफेक्ट 40 का स्कोर बनाया और लगभग विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिया।फतिन नूरफतेह मेत सालेह और मोहम्मद जुवैदी माजुकी की जोड़ी को 157-154 से हरा कर फाइनल का टिकट कटाया था।

Archery World Cup 2023: ज्योति सुरेखा वेनम और पदार्पण कर रहे ओजस देवताले की मिश्रित युगल जोड़ी ने कमाल कर दिया। तुर्किये के अंताल्या में चल रहे तीरंदाजी विश्वकप के पहले चरण में कंपाउंड मिश्रित टीम में स्वर्ण पदक जीत लिया। भारतीय जोड़ी ने 12वीं वरीय चीनी ताइपे की जोड़ी को हराया। 

वेनम और देवताले ने शनिवार को यहां चीनी ताइपे की टीम को 159-154 से हराकर विश्वकप तीरंदाजी के पहले चरण में कंपाउंड मिश्रित टीम का स्वर्ण पदक जीतकर भारत का खाता खोला। भारत का यह मिश्रित कंपाउंड स्पर्धा में विश्व कप में दूसरा स्वर्ण पदक है। इससे पहले ज्योति और अभिषेक वर्मा ने पेरिस में 2022 में विश्वकप के तीसरे चरण में स्वर्ण पदक जीता था।

राष्ट्रीय ट्रायल्स में टीम में जगह बनाने में नाकाम रहे वर्मा की अनुपस्थिति के बावजूद भारतीय जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन किया तथा 16 निशानों में से 15 निशाने सही लगाकर अपनी 12वीं वरीयता प्राप्त प्रतिद्वंदी टीम को एकतरफा फाइनल में आसानी से हराया।

ज्योति और 20 वर्षीय देवताले की दूसरी वरीयता प्राप्त भारतीय जोड़ी ने केवल एक अंक गवाया नहीं तो स्कोर 160 में से 160 होता। ज्योति और देवताले ने लगातार ‘परफेक्ट 10’ का स्कोर बनाया और जल्द ही 120-116 से बढ़त हासिल कर ली। इसके बाद भी उन्होंने अपना अच्छा प्रदर्शन जारी रखकर आसानी से पहला स्थान हासिल किया।

ज्योति और ओजस ने फाइनल में चीनी-ताइपे के चेन यी-हुआन और चेन चीह-लुन के खिलाफ चार में से तीन में परफेक्ट 40 का स्कोर बनाया और लगभग विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिया। ज्योति और ओजस की जोड़ी ने मलेशिया के फतिन नूरफतेह मेत सालेह और मोहम्मद जुवैदी माजुकी की जोड़ी को 157-154 से हरा कर फाइनल का टिकट कटाया था।

अपने 16 तीरों से, भारतीय जोड़ी ने 15 और 10 शूट किए, जिसमें 12 परफेक्ट एक्स और एक नौ शामिल हैं, जिससे 159-154 जीत गए। ज्योति और ओजस ने पहले दो छोरों के बाद 40-38 के समान स्कोर के साथ एक आसान बढ़त हासिल की और तीसरे छोर को चीनी ताइपे की जोड़ी के साथ 40-40 के साथ साझा किया।

टॅग्स :तीरंदाजीचीन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

भारतAsia Cup compound archers: 2 स्वर्ण, 4 रजत और 4 कांस्य पदक?, एशिया कप विश्व रैंकिंग टूर्नामेंट में भारत ने किया क्लीन स्वीप?

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

कारोबारईरानी निशाने पर इजराइल नहीं, खाड़ी के देश!

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!