लाइव न्यूज़ :

सुप्रीम कोर्ट ने तीरंदाजी संघ के चुनावों को घोषित किया अमान्य, चार हफ्ते के भीतर नए चुनाव के दिए निर्देश

By भाषा | Updated: May 1, 2019 21:33 IST

उच्चतम न्यायालय ने बुधवार को भारतीय तीरंदाजी संघ (एएआई) के पिछले साल दिसंबर में हुए चुनावों को ‘अमान्य’ घोषित किया और चार हफ्ते के भीतर नए चुनाव कराने का निर्देश दिया।

Open in App

नई दिल्ली, एक मई। उच्चतम न्यायालय ने बुधवार को भारतीय तीरंदाजी संघ (एएआई) के पिछले साल दिसंबर में हुए चुनावों को ‘अमान्य’ घोषित किया और चार हफ्ते के भीतर नए चुनाव कराने का निर्देश दिया। एएआई के दिसंबर में हुए चुनाव उच्च न्यायालय द्वारा नियुक्त प्रशासक एसवाई कुरैशी के मार्गदर्शन में हुए थे।

उच्चतम न्यायालय ने एएआई के संविधान को भी अमान्य करार दिया जिससे दिल्ली उच्च न्यायालय द्वारा नियुक्त प्रशासक ने संशोधित किया था। अदालत ने कहा कि उन्होंने जो कदम उठाए वह शीर्ष अदालत द्वारा पहले दिए गए निर्देशों के अनुसार नहीं थे।

न्यायमूर्ति एएम खानविलकर और न्यायमूर्ति अजय रस्तोगी की पीठ ने कहा कि चुनी हुई निवर्तमान संस्था एएआई की प्रशासकों की समिति के रूप में कामकाज जारी रख सकेगी और नई चुनी हुई इकाई के कार्यभार संभालने तक कार्यालय का इस्तेमाल कर सकेगी।

पीठ ने कहा, ‘‘समिति सिर्फ नियमित और रोजमर्रा का कार्य करे और नई चयनित इकाई के प्रभार संभालने तक कोई नीतिगत फैसला नहीं करे या कोई नया वित्तीय दायित्व ना डालें।’’ पीठ ने कहा, ‘‘हम घोषित करते हैं कि प्रशासक ने प्रशासक के संविधान के आधार पर जो भी कदम उठाए वह सभी अमान्य होंगे जिसमें 22 दिसंबर 2018 को हुए चुनाव भी शामिल हैं।’’

टॅग्स :सुप्रीम कोर्टतीरंदाजी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतAsia Cup compound archers: 2 स्वर्ण, 4 रजत और 4 कांस्य पदक?, एशिया कप विश्व रैंकिंग टूर्नामेंट में भारत ने किया क्लीन स्वीप?

भारतहिम्मत कैसे हुई ऐसा करने की?, वादी के पिता ने सीजेआई के भाई को फोन किया, नाराज न्यायाधीश ने कहा- क्या वह मुझे आदेश देंगे?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!