लाइव न्यूज़ :

चीन में होने वाले शीतकालीन ओलंपिक के बहिष्कार की अपील

By भाषा | Updated: February 3, 2021 10:34 IST

Open in App

तोक्यो, तीन फरवरी (एपी) चीन में अल्पसंख्यकों के मानव अधिकार उल्लंघनों की रिपोर्टों को देखते हुए बुधवार को 180 समूहों के एक गठबंधन ने अगले साल होने वाले बीजिंग शीतकालीन ओलंपिक खेलों का बहिष्कार करने की अपील की।

शीतकालीन खेलों का उद्घाटन चार फरवरी 2022 को होगा तथा कोरोना वायरस महामारी के बावजूद इन खेलों को आयोजित करने की योजना है।

इस गठबंधन में तिब्बती, उइगर, मंगोलियाई और हांगकांग से जुड़े समूह शामिल हैं। उन्होंने सरकारों को पत्र भेजकर ओलंपिक का बहिष्कार करने की अपील की है ताकि उनका उपयोग ‘चीनी सरकार के (मानव) अधिकारों के हनन और असंतोष को दबाने के लिये नहीं किया जा सके।’

इन समूहों ने इससे पहले अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) से चीन के बजाय किसी अन्य देश को खेलों की मेजबानी सौंपने का आग्रह किया था। आईओसी ने उनकी यह मांग यह कहकर ठुकरा दी थी कि वह केवल एक खेल संस्था है जो राजनीति में शामिल नहीं होती।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगाज़ियाबाद की महिला ने Rapido ड्राइवर के आपत्तिजनक मैसेज किए शेयर, कंपनी ने दी प्रतिक्रिया

ज़रा हटकेVIDEO: महाराष्ट्र में क्रिकेट मैच बाधित, स्थानीय नेता ने पिच पर चला दिया ट्रैक्टर, वजह आपको चौंका सकती है

विश्वईरान ने अमेरिका के साथ तत्काल बातचीत से किया इनकार, कहा- 'बातचीत के अगले दौर के लिए हमारे पास कोई योजना नहीं'

विश्वरेसलमेनिया 42 में हार के बाद Brock Lesnar ने उतारे ग्लव्स-शूज़… क्या यही था फाइनल गुडबाय?

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!