लाइव न्यूज़ :

विश्व युवा मुक्केबाजी: भारत के अंकित खटाना सेमीफाइनल में पहुंचे, थाइलैंड के बॉक्सर से होगा मुकाबला

By भाषा | Updated: August 27, 2018 15:28 IST

एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप के रजत पदक विजेता अंकित खटाना ने विश्व युवा चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में पहुंचकर भारत के लिए पदक पक्का कर लिया।

Open in App

बुडापेस्ट, 27 अगस्त। एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप के रजत पदक विजेता अंकित खटाना ने विश्व युवा चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में पहुंचकर भारत के लिए पदक पक्का कर लिया। अंकित ने 60 किग्रा लाइटवेट वर्ग के क्वार्टर फाइनल में डेनमार्क के निकोलाई तेर्तेयान को 5-0 से शिकस्त दी। सेमीफाइनल में उनका सामना थाईलैंड के अतिचाई फोईम्साप से होगा।

अंकित सेमीफाइनल में पहुंचने वाले तीसरे भारतीय खिलाड़ी हैं। उनसे पहले मौजूदा चैंपियन नीतू (48 किग्रा) और एशियाई चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता भावेश कट्टीमणि (52 किग्रा) सेमीफाइनल में पहुंचे थे जिससे टूर्नामेंट में भारत के कम से कम तीन पदक पक्के हो गये।

भावेश ने मोरक्को के बद्र बरहिली को 3-2 से हराया जबकि नीतू ने जर्मनी की मैक्सी क्लोत्जर के खिलाफ जीत दर्ज की। रिंग में नीतू का दबदबा इतना ज्यादा था कि रैफरी ने पहले राउंड में ही मुकाबला उनके पक्ष में कर दिया। 

टॅग्स :मुक्केबाजी
Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेलइंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन, आईबीए के साथ मिलकर भारतीय बॉक्सिंग को सशक्त बनाने की दिशा में करेगा काम

भारतविश्व मुक्केबाजी कप फाइनल्स में 20 पदक, सोना ही सोना?, 09 स्वर्ण, 06 रजत और 05 कांस्य, भारतीय मुक्केबाजों ने चीन और इटली को धुना

भारतWorld Boxing Cup 2025: मीनाक्षी हुड्डा, प्रीति पवार ने वर्ल्ड बॉक्सिंग कप फाइनल्स जीते गोल्ड मेडल

भारतकौन हैं जैस्मीन लंबोरिया?, विश्व खिताब जीतने वाली केवल तीसरी भारतीय मुक्केबाज

भारतअंडर-19 एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिपः 3 गोल्ड, 7 सिल्वर और 4 कांस्य पदक, टीम इंडिया ने कजाकिस्तान, उज्बेकिस्तान और चीन को हराते हुए 14 मेडल पर कब्जा

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!