लाइव न्यूज़ :

एशियाई चैंपियनशिप में भारतीय चुनौती की अगुआई करेंगे अमित पंघल और सोनिया चहल

By भाषा | Updated: April 16, 2019 21:16 IST

सोनिया चहल और अमित पंघल 17 अप्रैल से बैंकाक में शुरू हो रही एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप में भारत की 20 सदस्यीय मुक्केबाजी टीम की अगुआई करेंगे।

Open in App

नयी दिल्ली, 16 अप्रैल। विश्व चैंपियनशिप की रजत पदक विजेता सोनिया चहल और एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता अमित पंघल 17 अप्रैल से बैंकाक में शुरू हो रही एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप में भारत की 20 सदस्यीय मुक्केबाजी टीम की अगुआई करेंगे। विश्व चैंपियनशिप के पूर्व पदक विजेता सरिता देवी और शिव थापा भी 26 अप्रैल को समाप्त होने वाली इस प्रतियोगिता के लिए भारतीय टीम का हिस्सा होंगे।

पंघल 52 किग्रा वर्ग में पहली बार किसी स्पर्धा में पदार्पण करेंगे, जबकि थापा (60 किग्रा) की नजरें रिकार्ड लगातार चौथे पदक पर टिकी होंगी। असम के थापा 2013 में स्वर्ण, 2015 में कांस्य और 2017 में रजत पदक जीत चुके हैं। पूर्व विश्व जूनियर चैंपियन निखत जरीन (51 किग्रा) जबकि विश्व युवा चैंपियनशिप की दो बार की स्वर्ण पदक विजेता नीतू (48) को भी टीम में शामिल किया गया है।

विश्व चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने वाली मनीषा 54 किग्रा वर्ग में चुनौती पेश करेंगी। भारत को 64 किग्रा वर्ग में पंजाब की सिमरनजीत कौर और 69 किग्रा वर्ग में असम की लवलीना बोरगोहेन से उम्मीदें होंगी। हरियाणा की मुक्केबाज नुपुर (75 किग्रा) पदार्पण करेंगी और पूजा रानी (81 किग्रा) तीसरा खिताब हासिल करने की कोशिश करेंगी।

अनुभवी सीमा पूनिया 81 किग्रा से अधिक वर्ग में खिताब के लिए उतरेंगी। पुरुष वर्ग में दीपक सिंह 49 किग्रा वर्ग जबकि कविंदर सिंह बिष्ट 56 किग्रा वर्ग में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। राष्ट्रमंडल खेलों के रजत पदक विजेता सतीश कुमार को 91 किग्रा से अधिक वर्ग में चुना गया है। रोहित टोकस (64 किग्रा), आशीष कुमार (69 किग्रा), बृजेश यादव (81 किग्रा) और नमन तंवर (91 किग्रा) भी भारत की ओर से चुनौती पेश करेंगे।

टॅग्स :मुक्केबाजी
Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेलइंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन, आईबीए के साथ मिलकर भारतीय बॉक्सिंग को सशक्त बनाने की दिशा में करेगा काम

भारतविश्व मुक्केबाजी कप फाइनल्स में 20 पदक, सोना ही सोना?, 09 स्वर्ण, 06 रजत और 05 कांस्य, भारतीय मुक्केबाजों ने चीन और इटली को धुना

भारतWorld Boxing Cup 2025: मीनाक्षी हुड्डा, प्रीति पवार ने वर्ल्ड बॉक्सिंग कप फाइनल्स जीते गोल्ड मेडल

भारतकौन हैं जैस्मीन लंबोरिया?, विश्व खिताब जीतने वाली केवल तीसरी भारतीय मुक्केबाज

भारतअंडर-19 एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिपः 3 गोल्ड, 7 सिल्वर और 4 कांस्य पदक, टीम इंडिया ने कजाकिस्तान, उज्बेकिस्तान और चीन को हराते हुए 14 मेडल पर कब्जा

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!