रेपिनो, मोर्गन के गोल से अमेरिका की महिला फुटबॉल टीम ने फ्रांस को हराया

By भाषा | Published: April 14, 2021 10:37 AM2021-04-14T10:37:13+5:302021-04-14T10:37:13+5:30

America's women's football team defeated France by goal of Reppino, Morgan | रेपिनो, मोर्गन के गोल से अमेरिका की महिला फुटबॉल टीम ने फ्रांस को हराया

रेपिनो, मोर्गन के गोल से अमेरिका की महिला फुटबॉल टीम ने फ्रांस को हराया

ला हावरे (फ्रांस), 14 अप्रैल (एपी) मेगान रेपिनो और एलेक्स मोर्गन के गोल की मदद से अमेरिका की राष्ट्रीय महिला फुटबॉल टीम ने एक प्रदर्शनी मैच में मंगलवार को यहां फ्रांस को 2-0 से हराया।

अमेरिकी टीम ने इसके साथ ही अपने अजेय अभियान को 39 मैचों तक पहुंचा दिया। टीम को पिछली बार जनवरी 2019 में फ्रांस के खिलाफ ही 1-3 से हार झेलनी पड़ी थी।

रेपिनो ने मंगलवार को पेनल्टी किक पर गोल दागा। वह इस साल सात मैचों में सात गोल कर चुकी हैं। मोर्गन ने इसके बाद 19वें मिनट में अपने करियर का 109वां गोल दागते हुए स्कोर 2-0 किया जो निर्णायक स्कोर साबित हुआ।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: America's women's football team defeated France by goal of Reppino, Morgan

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे