लाइव न्यूज़ :

महज 36 रन पर ऑलआउट होने से भारत का सिरदर्द बढ़ेगा: हेजलवुड

By भाषा | Updated: December 19, 2020 20:48 IST

Open in App

एडीलेड, 19 दिसंबर भारतीय टीम को टेस्ट मैच की उसके न्यूनतम स्कोर 36 रन पर समेटने में अहम भूमिका निभाने वाले ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड ने शनिवार को कहा कि भारतीय बल्लेबाजों पर इसका मानसिक असर श्रृंखला के बाकी तीनों मैचों में रहेगा।

महज 25 गेंद के अंदर पांच विकेट (पांच ओवर में आठ रन देकर) झटक कर ऑस्ट्रेलिया को पहले टेस्ट में आठ विकेट की जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले हेजलवुड ने कहा कि कप्तान विराट कोहली के पितृत्व अवकाश पर लौटने से भारत की मुश्किलें और बढ़ेंगी।

हेजलवुड ने मैच के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘महज 36 रन पर आउट होने का असर उनके दिमाग में रहेगा और उनके सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज (विराट कोहली) वापस जा रहे है। इससे टीम में एक खालीपन सा आयेगा।’’

एडीलेड में खराब प्रदर्शन के बाद कोहली की गैरमौजूदगी से दूसरे बल्लेबाजों को खुद को साबित करने का मौका मिलेगा।

हेजलवुड ने कहा, ‘‘ उनके पास कई शानदार बल्लेबाज है लेकिन कोई कोहली के स्तर का नहीं है। हमारे लिए श्रृंखला में पिछड़ने की जगह बढ़त के साथ आगे जाना अच्छा है।’’

हेजलवुड ने पैट कमिंस के साथ मिलकर ऑस्ट्रेलिया को हाल के दिनों की सबसे बड़ी जीत दिलायी।

इस तेज गेंदबाज ने हालांकि टीम के खिलाड़ियों को आगाह करते हुए कहा कि यह जीत अब इतिहास का हिस्सा है और उन्हें आगे के मैचों पर ध्यान देना चाहिये।

उन्होंने कहा, ‘‘ वह (अगला मुकाबला) शायद बल्लेबाजों और गेंदबाजों के लिए एक नई शुरुआत की तरह होगा, और उनकी टीम में विराट के विकल्प के एक खिलाड़ी आयेगा। ईमानदारी से कहूं तो उनकी टीम में कुछ शानदार खिलाड़ी है। इसमें कोई संदेह नहीं कि हम नये खिलाड़ी के लिए योजना बनायेंगे।’’

मोहम्मद शमी दूसरी पारी में चोटिल होने के कारण रिटायर हर्ट हो गये और कलाई के स्कैन के लिए उन्हें अस्पताल ले जाया गया। हेजलवुड ने कहा कि अगर वह दूसरे टेस्ट से बाहर होते हैं तो भारतीय टीम को उनका विकल्प तलाशना होगा।

उन्होंने कहा, ‘‘यह एक झटका है, हमें नहीं पता कि यह कितना गंभीर है, चोट की स्थिति जानने के लिए हमें और इंतजार करना होगा।’’

हेजलवुड ने कहा, ‘‘शमी शानदार गेंदबाज है और उन्होंने इस मैच में यह दिखाया भी है। भारतीय टीम को उनका विकल्प तलाशने के लिए मेहनत करनी होगी। हम चाहेंगे कि वह खेले लेकिन उनकी गैरमौजूदगी से मानसिक रूप से ऑस्ट्रेलिया को फायदा होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले देख लें आज का ताजा रेट चार्ट, पढ़ें 21 अप्रैल की लेटेस्ट रेट लिस्ट

भारतGujarat: दाहोद में शादी का खाना खाने से 400 से ज्यादा लोग बीमार, स्वास्थ्य विभाग ने शुरू की जांच

विश्वVIDEO: मारपीट, धारदार हथियार और मिर्ची स्पे..., जर्मनी में गुरुद्वारे के अंदर भिड़े दो गुट, 11 घायल

विश्व"धमकियों के साये में कोई बातचीत नहीं", अमेरिका के साथ शांति वार्ता से पहले ईरान की दो टूक

विश्वअब डील पक्की! भारत-अमेरिका ट्रेड एग्रीमेंट की फाइनल तैयारी शुरू, खुलेंगे निवेश के नए रास्ते

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!