लाइव न्यूज़ :

आल इंग्लैंड ड्रॉ : सिंधु की राह आसान, साइना को कठिन ड्रॉ

By भाषा | Updated: February 24, 2021 12:01 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 फरवरी मौजूदा विश्व चैम्पियन पी वी सिंधु को प्रतिष्ठित आल इंग्लैंड बैडमिंटन चैम्पियनशिप में आसान ड्रॉ मिला है जबकि साइना नेहवाल को कठिन प्रतिद्वंद्वियों से भिड़ना पड़ेगा ।

टूर्नामेंट 17 से 21 मार्च के बीच बर्मिंघम में खेला जायेगा ।

स्विस ओपन के बाद आल इंग्लैंड ओपन 2021 इस साल का दूसरा टूर्नामेंट होगा जिसमें तोक्यो ओलंपिक क्वालीफिकेशन के लिये रैंकिंग अंग मिलेंगे ।

बैडमिंटन विश्व महासंघ द्वारा मंगलवार को जारी ड्रॉ के अनुसार ओलंपिक रजत पदक विजेता सिंधु पहले दौर में मलेशिया की सोनिया चिया से खेलेगी । शुरूआती दौर के मुकाबले जीतने पर क्वार्टर फाइनल में उसका सामना जापान की अकाने यामागुची और सेमीफाइनल में स्पेन की कैरोलिना मारिन से हो सकता है ।

मारिन को टूर्नामेंट में शीर्ष वरीयता मिली है जबकि सिंधु को पांचवीं वरीयता दी गई है ।

लंदन ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता साइना को पहले दौर में डेनमार्क की मिया ब्लिचफेल्ट से खेलना है ।

राष्ट्रमंडल खेलों के स्वर्ण पदक विजेता पारूपल्ली कश्यप को पहले ही मैच में दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी जापान के केंतो मोमोता का सामना करना है । किदाम्बी श्रीकांत पहले दौर में इंडोनेशिया के टॉमी सुगिआर्तो से खेलेंगे जबकि विश्व चैम्पियनशिप कांस्य पदक विजेता बी साइ प्रणीत फ्रांस के टोमा जूनियर पोपोव का सामना करेंगे ।

भारतीय खिलाड़ी तीन मार्च से शुरू हो रहे स्विस ओपन में भी भाग लेंगे । साइना और श्रीकांत को तोक्यो ओलंपिक में जगह बनाने के लिये और समय मिलेगा क्योंकि बीडब्ल्यूएफ ने क्वालीफिकेशन की अवधि बढा दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीTriptii Dimri ने मारी ग्लोबल एंट्री, ब्रांड एंबेसडर बनकर जताई खुशी!

भारत"आत्मसमर्पण करो वरना बख्शा नहीं जाएगा", बंगाल में PM मोदी ने दी TMC को 'अंतिम चेतावनी'

स्वास्थ्यचेन्नई में डॉक्टरों द्वारा संचालित 24x7 रिमोट मॉनिटरिंग 'आईलिव कनेक्ट' लांच

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

बॉलीवुड चुस्कीखुशखबरी! दीपिका पादुकोण फिर बनने वाली हैं मां, एक्ट्रेस ने पति रणवीर के साथ बेहद प्यारे अंदाज में दी अपनी प्रेग्नेंसी की खबर

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!