लाइव न्यूज़ :

अक्षर पटेल कोविड-19 से संक्रमित

By भाषा | Updated: April 3, 2021 15:37 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन अप्रैल भारत और दिल्ली कैपिटल्स के आलराउंडर अक्षर पटेल को कोविड-19 के परीक्षण में पॉजीटिव पाया गया है और उन्हें अलग थलग कर दिया गया है।

दिल्ली कैपिटल्स ने शनिवार को जारी बयान में कहा, ‘‘दिल्ली कैपिटल्स के आलराउंडर अक्षर पटेल को कोविड-19 के लिये पॉजीटिव पाया गया है। वह नेगेटिव रिपोर्ट के साथ 28 मार्च 2021 को मुंबई में टीम होटल में पहुंचे थे। कोविड परीक्षण की उनकी दूसरी रिपोर्ट पॉजीटिव आयी है। ’’

इसमें कहा गया है, ‘‘उन्हें निर्दिष्ट चिकित्सा सुविधा में पृथकवास पर भेज दिया गया है। दिल्ली कैपिटल्स की चिकित्सा टीम अक्षर से लगातार संपर्क बनाये हुए है। हम उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं।’’

अक्षर ने हाल में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला में 27 विकेट लेकर शानदार प्रदर्शन किया था।

वह आईपीएल में खेलने वाले दूसरे खिलाड़ी हैं जिनका परीक्षण पॉजीटिव आया है। उनसे पहले कोलकाता नाइटराइडर्स के नितीश राणा की रिपोर्ट पॉजीटिव आयी थी। बाद में उनकी रिपोर्ट हालांकि नेगेटिव आ गयी थी।

इस बीच चेन्नई सुपर किंग्स की मीडिया टीम में एक सदस्य का परीक्षण पॉजीटिव पाया गया है। यह सदस्य हालांकि जैव सुरक्षित वातावरण का हिस्सा नहीं था और इसलिए टीम का अभ्यास कार्यक्रम प्रभावित नहीं हुआ।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट80 गेंद में 182 रन, 54 रन से जीत, पंजाब का बड़ा धमाका

क्रिकेटPBKS vs LSG: आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स की लगातार छठी जीत, एलएसजी को 54 रन से हराया

विश्वलुइसियाना में सामूहिक गोलीबारी में 8 बच्चों की मौत, बंदूकधारी भी मारा गया

क्रिकेटदिल्ली का लड़का बना IPL का नया स्टार, 37 गेंदों में 93 रन से मचाया तूफान!

क्रिकेटVIDEO: ध्रुव जुरेल की बिजली जैसी स्टंपिंग के कायल हुए क्रिकेट गॉड सचिन तेंदुलकर

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!