अजित कुमार, दीक्षा को राष्ट्रीय अंडर-23 एथलेटिक्स मीट में 1500 मीटर में स्वर्ण

By भाषा | Updated: September 27, 2021 20:41 IST2021-09-27T20:41:25+5:302021-09-27T20:41:25+5:30

Ajit Kumar, Diksha get gold in 1500m in National Under-23 Athletics Meet | अजित कुमार, दीक्षा को राष्ट्रीय अंडर-23 एथलेटिक्स मीट में 1500 मीटर में स्वर्ण

अजित कुमार, दीक्षा को राष्ट्रीय अंडर-23 एथलेटिक्स मीट में 1500 मीटर में स्वर्ण

नयी दिल्ली, 27 सितंबर गुजरात के अजित कुमार और मध्य प्रदेश की केएम दीक्षा ने सोमवार को यहां पहली राष्ट्रीय अंडर-23 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में क्रमश: पुरुष और महिला 1500 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीते।

अजित ने तीन मिनट 47.31 सेकेंड के निजी सर्वश्रेष्ठ समय के साथ 1500 मीटर में सोने का तमगा अपने नाम किया।

महिला 1500 मीटर में दीक्षा ने चार मिनट 14.02 सेकेंड के समय के साथ स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने अपने निजी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन में सात सेकेंड का सुधार किया।

उत्तर प्रदेश की किरण बालियान ने गोला फेंक में 16.11 मीटर के प्रयास से स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

सुबह के सत्र में महाराष्ट्र के आदेश यादव और कोमल चंद्रकांत क्रमश: पुरुष और महिला 5000 मीटर के खिताब जीते।

हरियाणा के प्रशांत सिंह कन्हैया ने 5.10 मीटर के अपने निजी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की बराबरी करते हुए पोल वॉल्ट में स्वर्ण पदक जीता।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Ajit Kumar, Diksha get gold in 1500m in National Under-23 Athletics Meet

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे