लाइव न्यूज़ :

भारतीय टीम का चयन करने के लिये ई फुटबॉल चैलेंज आयोजित करेगा एआईएफएफ

By भाषा | Updated: February 23, 2021 14:21 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 फरवरी अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) ने मंगलवार को घोषणा की कि वह फीफा ई नेशन्स सीरीज के लिये भारतीय टीम का चयन करने के लिये 20 मार्च से चार अप्रैल तक राष्ट्रीय टूर्नामेंट का आयोजन करेगा।

फीफा ई नेशन्स सीरीज विश्व संस्था का अपने सदस्य देशों के लिये प्रमुख टूर्नामेंट है और ई-राष्ट्रीय टीमें ईए स्पोर्ट्स फीफा 21 गेम का उपयोग करके इसमें हिस्सा लेंगी।

भारतीय टीम इस वैश्विक टूर्नामेंट में पहली बार भाग लेगी और इसलिए एआईएफएफ देश के शीर्ष फीफा गेमर्स को मिलाकर ई राष्ट्रीय टीम गठित करेगा। यह टीम फीफा ई नेशन्स सीरीज 2021 में देश का प्रतिनिधित्व करेगी।

चयन प्रक्रिया को आसान बनाने के लिये एआईएफएफ राष्ट्रीय टूर्नामेंट ‘एआईएफएफ ई फुटबॉल चैलेंज’ का आयोजन करेगा जिसमें चोटी के 16 प्लेस्टेशन गेमर्स भाग लेंगे। दो फाइनलिस्ट वैश्विक प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतसुप्रिया सुले ने महिला आरक्षण विवाद पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को बहस करने की दी खुली चुनौती

ज़रा हटकेहवा में बेकाबू हुआ Fly91 का विमान!, रोने-चिल्लाने लगे यात्री, मच गई चीख-पुकार

भारतUK Board Result 2026: उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 10, 12 का रिजल्ट इस तारीख को सुबह 10 बजे होगा घोषित, ऐसे देखें

भारतवीडियो: छत्तीसगढ़ के जशपुर में एक प्राइवेट जेट दुर्घटनाग्रस्त, पायलट और को-पायलट की मौत?

भारतNashik TCS row: कोर्ट ने आरोपी निदा खान को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार, अगली सुनवाई 27 अप्रैल को

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!