लाइव न्यूज़ :

एआईएफएफ ने रेफरियों के लिए विशेष कोच नियुक्त किया

By भाषा | Updated: November 12, 2020 17:11 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 नवंबर अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) ने देश के शीर्ष रेफरियों के लिए विशेष प्रशिक्षकों को नियुक्त किया है ताकि उन्हें सही दिशा में आगे बढ़ने में मदद मिल सके।

रेफरियों के निदेशक रविशंकर जे ने ‘एआईएफएफ टीवी’ से बातचीत में कहा कि राष्ट्रीय महासंघ द्वारा उठाया गया यह सबसे सराहनीय कदमों में से एक है। रविशंकर खुद भी फीफा के रेफरी पैनल में रह चुके है।

उन्होने कहा, ‘‘ हमने सोचा कि चूंकि हर टीम में एक कोच होता है और रेफरी खुद एक टीम होता है, ऐसे में हमारे पास एक कोच होना चाहिए जो उनकी निगरानी करें।’’

रविशंकर ने कहा, ‘‘ आमतौर पर मैच के लिए रेफरी असेसमेंटर (आरए) होता है जो किसी एक मैच में रेफरी या सहायक रेफरी के प्रदर्शन की निगरानी करता है। लेकिन अब कोच उसके तहत आने वाले विशेष रेफरी के प्रदर्शन का मूल्यांकन करेंगे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ यह एक सार्थक अवधारणा है क्योंकि वे रेफरियों को वीडियो क्लिप देंगे और सलाह के साथ सहायक दस्तावेज भी दिखाएंगे। इसमें किसी की आलोचना नहीं होगी लेकिन हमेशा सुधार के उपाय बताये जाएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतसामान में सैटेलाइट फ़ोन मिलने के बाद श्रीनगर हवाई अड्डे पर 2 अमेरिकी हिरासत में लिए गए

भारतOn Camera: मऊगंज में NH-135 पर रील बनाते समय तेज़ रफ़्तार बाइक के ट्रक से टकराने के बाद 3 भाइयों की मौके पर ही मौत

विश्व'आपने मंज़ूरी दी थी, अब आप ही गोलीबारी कर रहे हैं': ईरानी हमले के बाद भारतीय जहाज़ से वायरल हुआ आपातकालीन संदेश, WATCH

विश्वइटली में एक गुरुद्वारे के बाहर दो भारतीय नागरिकों की गोली मारकर कर दी गई हत्या

भारतTMC, DMK और SP में महिला लोकसभा सांसदों का प्रतिशत सबसे ज़्यादा, जानें कोटा विवाद के बीच अन्य पार्टियाँ कहाँ खड़ी हैं?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!