लाइव न्यूज़ :

अदिति सऊदी इंटरनेशनल में संयुक्त 29वें स्थान पर

By भाषा | Updated: November 19, 2020 15:02 IST

Open in App

केइक (सऊदी अरब), 19 नवंबर भारतीय गोल्फर अदिति अशोक बैक नाइन में लचर प्रदर्शन के साथ यहां सऊदी लेडीज टीम इंटरनेशल के दूसरे दौर के बाद व्यक्तिगत तालिका में संयुक्त 29वें स्थान खिसक गई।

पहले दौर में एक अंडर 71 का स्कोर बनाने वाली अदिति ने दूसरे दौर में तीन ओवर 75 का स्कोर बनाया। उनका कुल स्कोर दो ओवर 146 है।

अन्य भारतीयों में दीक्षा डागर (71 और 78) संयुक्त 50वें जबकि त्वेसा मलिक (74 और 76) संयुक्त 64वें स्थान पर हैं। आस्था मदान (80-81) संयुक्त 108वें स्थान पर चल रही हैं।

स्पेन की लुना सोब्रोन गाम्स (69-65) व्यक्तिगत तालिका में शीर्ष पर हैं। उन्होंने कोर्स रिकॉर्ड की बराबरी करते हुए सात अंडर 65 के स्कोर के साथ डेनमार्क की एमिली क्रिस्टीन पेडरसन (69-66) पर एक शॉट की बढ़त बना रखी है।

पेडरसन के शानदार खेल की बदौलत उनकी टीम नुटुटिनेन ने टीम प्रारूप में 27 अंडर के स्कोर के साथ दो शॉट की बढ़त बना ली है। उनकी टीम में स्कॉटलैंड की मिशेल थॉमसन और दक्षिण अफ्रीका की कसांद्रा हॉल शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार: मुजफ्फरपुर स्थित बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय के हॉस्टल से हो रहा था कारतूसों की तस्करी, पुलिस ने किया पर्दाफाश, 200 जिंदा कारतूसों के साथ दो गिरफ्तार

क्रिकेटबटलर, गिल और प्रसिद्ध कृष्णा की तिकड़ी ने जीटी को दिलाई IPL 2026 में दूसरी जीत, एलएसजी को 7 विकेट से हराया

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 148?, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- बीजेपी के लोग आपको नशीली चाय- मिठाई खिलाएंगे, खाकर आप सो जाएंगे और आपके वोट लूटेंगे?

विश्वइस्लामाबाद वार्ता क्यों विफल रही? ईरान के स्पीकर ग़ालिबफ़ ने एक-एक बिंदु पर विस्तार से बताया

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!