लाइव न्यूज़ :

9 साल के भारतीय मूल के चेस खिलाड़ी को इंग्लैंड छोड़ने का 'फरमान', ट्विटर पर उमड़ा समर्थन

By विनीत कुमार | Updated: August 7, 2018 20:39 IST

9 साल के श्रेयष तीन साल के थे, जब वे ब्रिटेन आये थे। श्रेयष के इंग्लैंड छोड़ने की खबरों को लेकर सोशल मीडिया पर खूब विरोध हो रहा है।

Open in App

नई दिल्ली, 7 अगस्त: इंग्लैंड में भारतीय मूल के 9 साल के श्रेयष रॉयल को ब्रिटेन के अप्रवासन कानून के तहत बाहर करने के सरकारी फरमान पर विवाद छिड़ गया है। ब्रिटेन के सबसे बड़े खिलाड़ी के तौर पर देखे जा रहे श्रेयष अपने उम्र में वर्ल्ड रैकिंग में चौथे नंबर पर हैं। हालांकि, अब उन्हें ब्रिटेन छोड़ना पड़ेगा क्योंकि उनके पिता का वर्क वीजा रिन्यू नहीं कराया जा सकता। दरअसल, श्रेयष के पिता की सलाना कमाई 120,000 पाउंड से कम है और वर्क वीजा को रिन्यू करने के लिए इतनी कमाई जरूरी है।

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार 9 साल के श्रेयष तीन साल के थे, जब वे ब्रिटेन आये थे। श्रेयष के इंग्लैंड छोड़ने की खबरों को लेकर सोशल मीडिया पर खूब विरोध हो रहा है। इंग्लैंड के कई लोगों का मत है कि ब्रिटन के लिहाज से ये 'बकवास' फैसला है क्योंकि कई लोग ब्रिटन में इतनी कमाई नहीं करते जिसकी बात कही जा रही है।

लेबर पार्टी के सांसद और पूर्व जूनियर चेस चैम्पियन रैचेल रीव्स ने ब्रिटेन के गृह मंत्रालय से गुजारिश की है कि श्रेयष को इंग्लैंड में रहने दिया जाये। साख ही ग्रीनवीच एंड वूलवीच के सांसद मैथ्यू पेनीकूक ने भी दो कैबिनेट मंत्रियों को चिट्ठी लिखकर श्रेयष को रोकने की बात कही है।

इंग्लैंड के चेस फेडरेशन ने भी गृह सचिन साजिद जाविद से श्रेयष रॉयल को ब्रिटेन में रहने देने की बात कही है। कुछ लोग तो भारत के मंत्रियों से इस मामले में हस्तक्षेप की बात कर रहे हैं। 

खेल जगत से जुड़ी हिंदी खबरों और देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें। यूट्यूब चैनल यहां सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट।

टॅग्स :शतरंज
Open in App

संबंधित खबरें

भारतभूपनाथ, गुलाम सुभानी और आसमा आकांक्षा ने मारी बाजी, केएस कॉलेज दरभंगा में ओपन रैपिड शतरंज प्रतियोगिता का सफल आयोजन

भारतDivya Deshmukh: दिव्य, अनुपम और अतुलनीय है दिव्या की उपलब्धि, विश्व चैंपियन का ताज रातोंरात हासिल नहीं हुआ

क्राइम अलर्टDivya Deshmukh: कौन हैं दिव्या देशमुख? भारत की चौथी महिला ग्रैंडमास्टर, जिन्होंने 2025 महिला शतरंज विश्व कप जीता

भारतदिव्या देशमुख ने रचा इतिहास, कोनेरू हम्पी को हराकर जीता महिला विश्व कप 2025 का खिताब

भारतफिडे महिला विश्व कप फाइनलः कोनेरू हम्पी और दिव्या देशमुख में खिताबी मुकाबला?, पहली बार भारतीय चैंपियन

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!