नोबेल पुरस्कार विजेता हरगोबिंद खुराना को समर्पित है आज का गूगल-डूडलः पांच बातें

By आदित्य द्विवेदी | Published: January 9, 2018 02:57 AM2018-01-09T02:57:57+5:302018-01-09T02:59:51+5:30

9 जनवरी को भारतीय मूल के अमेरिकी बॉयोकेमिस्ट हरगोबिंद खुराना का 96वां जन्मदिन होता है।

google doodle on Har Gobind Khurana's 96th Birthday, 5 things to know | नोबेल पुरस्कार विजेता हरगोबिंद खुराना को समर्पित है आज का गूगल-डूडलः पांच बातें

नोबेल पुरस्कार विजेता हरगोबिंद खुराना को समर्पित है आज का गूगल-डूडलः पांच बातें

गूगल ने 9 जनवरी का डूडल भारतीय मूल के महान बॉयोकेमिस्ट हरगोबिंद खुराना को समर्पित किया है। नोबेल पुरस्कार विजेता इस शख्सियत का आज 96वां जन्मदिन है। उन्हें डीएनए के क्षेत्र में तमाम रहस्यों का उद्घाटन करने के लिए याद किया जाता है। जन्मदिन के खास मौके पर उनके जीवन से जुड़ी पांच जरूरी बातें...

1. हरगोबिंद खुराना का जन्म 9 जनवरी 1922 को पंजाब के रायपुर गांव में हुआ था जो अब पाकिस्तान का हिस्सा है। बचपन से ही खुराना की रुझाव विज्ञान की तरफ बढ़ गया था।

2. सन् 1945 तक हरगोबिंद ने भारत में रहकर ही पढ़ाई की। उसके बाद भारत सरकार से फेलोशिप लेकर अमेरिका चले गए और यूनिवर्सिटी ऑफ लिवरपूल में पीएचडी पूरी की।

3. हरगोबिंद खुराना ने साल 1968 में फिजियोलॉजी या मेडिसिन के क्षेत्र का नोबेल पुरस्कार जीता। उन्होंने पहला सिंथेटिक जीन और डीएनए के तमाम पहलुओं को उजागर किया।

4. हरगोबिंद खुराना को नोबेल के अलावा भी अनेक पुरस्कार मिल चुके हैं इसमें नेशनल मेडल ऑफ साइंस प्रमुख है। 

5. आज का गूगल डूडल बैंगलुरू के इलुस्ट्रेटर रोहन दाहोत्रे ने बनाया है।

 

Web Title: google doodle on Har Gobind Khurana's 96th Birthday, 5 things to know

फील गुड से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे