सोलापुरः एसयूवी-सीमेंट मिक्सर ट्रक में टक्कर, कर्नाटक के छह तीर्थ यात्रियों की मौत और 11 अन्य घायल, पंढरपुर-अक्कालकोट से दर्शन करके लौट रहे थे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: June 30, 2023 08:57 PM2023-06-30T20:57:25+5:302023-06-30T21:24:02+5:30

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पांच महिलाओं और एक बच्चे को अस्पताल पहुंचने के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि 11 अन्य (तीन महिलाएं और आठ पुरुष) घायल हो गए।

Solapur SUV-cement mixer truck collision six pilgrims from Karnataka killed and 11 others injured returning from Pandharpur-Akkalkot darshan | सोलापुरः एसयूवी-सीमेंट मिक्सर ट्रक में टक्कर, कर्नाटक के छह तीर्थ यात्रियों की मौत और 11 अन्य घायल, पंढरपुर-अक्कालकोट से दर्शन करके लौट रहे थे

सांकेतिक फोटो

Highlightsमरने वालों में पांच महिलाएं और एक बच्चा है।घटना शाम करीब साढ़े पांच बजे अक्कालकोट तहसील के पास की है। तीर्थयात्रियों को लेकर यह एसयूवी कर्नाटक में कलबुर्गी जिले के अलांद लौट रही थी।

मुंबईः महाराष्ट्र के सोलापुर जिले में एक एसयूवी और सीमेंट मिक्सर ट्रक से साथ बीच हुई टक्कर में कर्नाटक के छह तीर्थ यात्रियों की मौत हो गई जबकि 11 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि घटना शुक्रवार शाम की है जब सभी तीर्थ यात्री पंढरपुर और अक्कालकोट से दर्शन करके लौट रहे थे।

एक अधिकारी ने बताया कि मरने वालों में पांच महिलाएं और एक बच्चा है। उन्होंने बताया कि घटना शाम करीब साढ़े पांच बजे अक्कालकोट तहसील के पास की है। तीर्थयात्रियों को लेकर यह एसयूवी कर्नाटक में कलबुर्गी जिले के अलांद लौट रही थी। सभी तीर्थयात्री सोलापुर जिले के तीर्थ स्थल पढ़रपुर और अक्कालकोट में दर्शन करके घर लौट रहे थे।

अधिकारी ने बताया कि रास्ते में सोलापुर की ओर जा रहे सीमेंट मिक्सर ट्रक से एसयूवी की टक्कर हो गई। सूचना पाकर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और सभी यात्रियों को तत्काल सरकारी अस्पताल ले जाया गया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पांच महिलाओं और एक बच्चे को अस्पताल पहुंचने के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया जबकि 11 अन्य (तीन महिलाएं और आठ पुरुष) घायल हो गए जिनका इलाज चल रहा है। 

कर्नाटक के विजयनगर जिले में सड़क दुर्घटना में सात लोगों की मौत,12 अन्य घायल

कर्नाटक के विजयनगर जिले के होसपेट तालुका में शुक्रवार को एक ट्रक और दो मालवाहक तिपहिया वाहन के बीच हुई टक्कर में सात लोगों की मौत हो गई, जबकि 12 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, दुर्घटना के समय दोनों मालवाहक वाहनों में कुल 19 लोग सवार थे। सूत्रों ने बताया कि मृतकों में पांच महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं।

इस हादसे में 12 लोग घायल हो गए, उनमें से चार की हालत गंभीर बताई जा रही है और उन्हें बेल्लारी के विजयनगर आयुर्विज्ञान संस्थान (वीआईएमएस) में भर्ती कराया गया है, जबकि अन्य का इलाज होसपेट के सरकारी अस्पताल में किया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि सभी मृतक बेल्लारी के रहने वाले थे और मालवाहक वाहन में यात्रा कर रहे थे, मृतकों की पहचान अब तक नहीं हो सकी है।

Web Title: Solapur SUV-cement mixer truck collision six pilgrims from Karnataka killed and 11 others injured returning from Pandharpur-Akkalkot darshan

महाराष्ट्र से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे