नागपुर: तेज रफ्तार कार पुल से टकराकर पटरी पर आ गिरी, 5 लोग घायल, बोरखेड़ी के पास हादसा
By आनंद शर्मा | Published: July 2, 2023 01:24 PM2023-07-02T13:24:52+5:302023-07-02T13:26:15+5:30
नागपुर के पास बूटीबोरी और बोरखेड़ी के बीच बोरखेडी रेलवे पुल से एक तेज रफ्तार कार असंतुलित होकर पुल के नीचे पटरी पर आ गिरी। इस हादसे में 5 लोगों के घायल होने की जानकारी है
नागपुर: महाराष्ट्र में नागपुर के पास बूटीबोरी और बोरखेड़ी के बीच रविवार सुबह करीब 7 बजे बोरखेडी रेलवे पुल से एक तेज रफ्तार कार असंतुलित होकर पुल के नीचे पटरी पर आ गिरी। इस हादसे में कार में सवार 5 लोगों के घायल होने की जानकारी है।
इन सभी घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस और अन्य राहत दल घटना स्थल पर पहुंचा। जेसीबी मशीन की मदद से क्षतिग्रस्त कार को पटरी से हटवाया गया।
इस हादसे के चलते रेल यातायात प्रभावित हुआ। विदर्भ एक्सप्रेस वर्धा में 2 घंटे तक रोककर रखी गई। अन्य कुछ ट्रेनों के भी अटकने की जानकारी है।