Mumbai Rains: मुंबई में बारिश का रेड अलर्ट, आज शाम हाई टाइड की चेतावनी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: July 16, 2021 09:50 AM2021-07-16T09:50:06+5:302021-07-16T09:55:11+5:30

मुंबई और आसपास भारी बारिश की वजह से कई निचले इलाकों में पानी भरा, मौसम विभाग ने जारी की हाईटाइड की चेतावनी

Mumbai Rains: IMD issued red alert, high tide warning | Mumbai Rains: मुंबई में बारिश का रेड अलर्ट, आज शाम हाई टाइड की चेतावनी

मुबंई में भारी बारिश की चेतावनी, कई निचले इलाकोें में पानी भरा

Highlightsगुरुवार शाम से मुंबई में हो रही हैं तेज बारिशकुर्ला, चेंबूर, अंधेरी सबवे, वडाला समेत कई निचले इलाकों में पानी भराबारिश की वजह से शहर का ट्रैफिक बाधित

देश की व्यवसायिक राजधानी मुंबई एक बार फिर तेज बारिश से सराबोर हैं। गुरुवार रात से ही शहर में लगातार तेज बारिश हो रही हैं, जिससे कुर्ला, चेंबूर, सायन, दादर, अंधेरी सबवे, वडाला, दहिसर समेत कई निचले इलाकों में पानी भर गया हैं। मुंबई में कल शाम से औसतन 70-80 mm बारिश रिकॉर्ड की गई, बारिश की वजह से कई जगहों पर ट्रैफिक भी बुरी तरह प्रभावित हुआ है, खासकर ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर ट्रक पलटने से घंटो ट्रैफिक बाधित रहा।

क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने मुंबई में अगले 24 घंटों के लिए शहर और उपनगरों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी जारी की हैं। आईएमडी ने मुंबई के लिए पहले ही रेड अलर्ट जारी कर रखा हैं। मौसम विभाग ने समंदर में आज शाम 4 बजकर 26 मिनट के लगभग 4.08 मीटर हाईटाइड का भी अनुमान जताया हैं।

आईएमडी द्वारा जारी विशेष बुलेटिन में मुंबई से सटे इलाकों ठाणे, रायगढ़, रत्नागिरी जिलों के लिए भी अगले कुछ समय में मध्यम से मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की हैं।

Web Title: Mumbai Rains: IMD issued red alert, high tide warning

महाराष्ट्र से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे