लाइव न्यूज़ :

मुंबई में 18 साल की छात्रा से होस्टल के गार्ड पर रेप और फिर हत्या का आरोप, बाद में खुद को भी मार डाला

By विनीत कुमार | Updated: June 7, 2023 12:07 IST

मुंबई में 18 साल की एक छात्रा के साथ कथित तौर पर बलात्कार और फिर उसकी हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस मामले के संदिग्ध आरोपी का भी शव मिला है।

Open in App

मुंबई: महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र की 18 साल की एक छात्रा मुंबई में कथित तौर पर रेप और फिर उसकी हत्या कर देने का मामला सामने आया है। दक्षिण मुंबई में यह छात्रा अपने छात्रावास के कमरे में मृत पाई गई, जबकि इस मामले में एक संदिग्ध सुरक्षा कर्मी का शव रेल की पटरियों से बरामद हुआ। पुलिस की ओर यह जानकारी दी गई है। 

एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि ऐसा संदेह है कि युवती का यौन उत्पीड़न किया गया, लेकिन इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगी। अधिकारी ने बताया कि छात्रा उपनगर बांद्रा में एक सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेज में पढ़ती थी। छात्रावास के कमरे में पहुंचने पर पुलिस ने उसे मृत पाया, उसके गले में दुपट्टा (स्टोल) लिपटा हुआ था। 

अधिकारी ने बताया कि मामले में संदिग्ध आरोपी सुरक्षाकर्मी रेल की पटरियों पर मृत मिला। अधिकारी ने बताया कि मरीन ड्राइव थाने में हत्या के संबंध में प्राथमिकी दर्ज की गयी है। मामले की जांच जारी है। इस शख्स की पहचान प्रकाश कनौजिया के तौर पर हुई है जो पहले लॉन्ड्री का भी कर चुका था।

न्यूज 18 की रिपोर्ट के अनुसार महिला का शव जिस हॉस्टल में मिला वह मुंबई के चरनी रोड पर स्थित है। पुलिस ने बताया कि मंगलवार सुबह चर्नी रोड स्टेशन के पास पटरियों पर आरोपी कनौजिया का शव मिला। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पीड़िता का कमरा बाहर से बंद था। जब दरवाजा खोला गया तो महिला के गले में दुपट्टा बंधा था और उसे मृत पाया गया।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमुंबईरेपहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

महाराष्ट्र अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने