मुंबई फुटओवर ब्रिज हादसा: कांग्रेस ने पीयूष गोयल से मांगा इस्तीफा, पीएम मोदी और महाराष्ट्र सरकार पर भी निशाना

By विनीत कुमार | Published: March 15, 2019 08:37 AM2019-03-15T08:37:43+5:302019-03-15T08:37:43+5:30

कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने रेलमंत्री पीयूष गोयल से इस्तीफा है।

mumbai footover bridge collapse congress demands resignation of piyush goyal | मुंबई फुटओवर ब्रिज हादसा: कांग्रेस ने पीयूष गोयल से मांगा इस्तीफा, पीएम मोदी और महाराष्ट्र सरकार पर भी निशाना

मुंबई फुटओवर ब्रिज हादसा: कांग्रेस ने पीयूष गोयल से मांगा इस्तीफा, पीएम मोदी और महाराष्ट्र सरकार पर भी निशाना

मुंबई में फुटओवकर ब्रिज हादसे के बाद के कांग्रेस ने रेलमंत्री पीयूष गोयल से इस्तीफा मांगा है। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने मुंबई में हुए पिछले कुछ वर्षों में पुल गिरने के हादसों का जिक्र करते हुए कहा कि मोदी सरकार और महाराष्ट्र सरकार भ्रष्ट है और इसलिए लगातार ऐसे हदसे हो रहे हैं।

रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट किया, 'मोदी सरकार और महाराष्ट्र सरकार लगातार हो रही घटनाओं के दोषी हैं। रेलवे मंत्री पीयूष गोयल को इस्तीफ दे देना चाहिए।'


राहुल गांधी ने ट्वीट कर घटना में हताहत हुए लोगों के प्रति संवेदना जताई है। बता दें कि यह घटना गुरुवार शाम करीब 7.30 बजे हुई। इस घटना में अब तक 6 लोगों के मारे जाने की खबर है जबकि 36 घायल हो गये। ब्रिज के ढहने से अफरातफरी मच गई। एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि जब पुल ढहा, तब पास के सिग्नल पर लालबत्ती के चलते ट्रैफिक रुका हुआ था और इसी वजह से ज्यादा मौतें नहीं हुईं। एक अन्य प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि आज सुबह पुल पर मरम्मत कार्य चल रहा था, इसके बावजूद इसका इस्तेमाल किया गया।  

Web Title: mumbai footover bridge collapse congress demands resignation of piyush goyal

महाराष्ट्र से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे