लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्रः एनसीपी में कोई फूट नहीं, शरद पवार ने कहा- उपमुख्यमंत्री अजित नेता बने रहेंगे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 25, 2023 12:33 IST

अजित पवार और आठ अन्य राकांपा विधायक दो जुलाई को राज्य में एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना-भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार में शामिल हो गए थे।

Open in App
ठळक मुद्देएक बड़ा समूह राष्ट्रीय स्तर पर अलग हो जाता है, लेकिन यहां ऐसा कुछ नहीं हुआ है।शरद पवार ने कहा, ‘‘हां, इसमें कोई संशय नहीं है।’’

पुणेः राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख शरद पवार ने शुक्रवार को कहा कि पार्टी में कोई फूट नहीं है और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार पार्टी के नेता बने रहेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि कुछ नेताओं ने ‘‘अलग राजनीतिक रुख’’ अपनाकर राकांपा छोड़ दी है, लेकिन इसे पार्टी में फूट नहीं कहा जा सकता।

शरद पवार ने कोल्हापुर रवाना होने से पहले पुणे जिले में अपने गृहनगर बारामती में पत्रकारों से बातचीत के दौरान यह कहा। वह कोल्हापुर में एक रैली को संबोधित करेंगे। शरद पवार की बेटी और पार्टी की कार्यकारी अध्यक्ष सुप्रिया सुले ने एक दिन पहले कहा था कि अजित पवार पार्टी के वरिष्ठ नेता और विधायक हैं।

बारामती से लोकसभा सदस्य सुले ने अजित पवार के बारे में कहा था, ‘‘अब, उन्होंने एक ऐसा रुख अपनाया है जो पार्टी के खिलाफ है और हमने विधानसभा अध्यक्ष को शिकायत दी है और उनकी प्रतिक्रिया का इंतजार कर रहे हैं।’’ ‘‘राकांपा में कोई फूट नहीं होने और अजित पवार के पार्टी के नेता होने’’ संबंधी सुले के बयान के बारे में पूछे जाने पर शरद पवार ने कहा, ‘‘हां, इसमें कोई संशय नहीं है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘कोई कैसे कह सकता है कि राकांपा में फूट है? इसमें कोई संशय नहीं है कि अजित पवार हमारी पार्टी के नेता हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘किसी राजनीतिक दल में फूट का मतलब क्या है? फूट तब होती है जब किसी पार्टी का एक बड़ा समूह राष्ट्रीय स्तर पर अलग हो जाता है, लेकिन यहां ऐसा कुछ नहीं हुआ है।

कुछ लोगों ने पार्टी छोड़ दी, कुछ ने अलग रुख अपना लिया... लोकतंत्र में निर्णय लेना उनका अधिकार है।’’ अजित पवार और आठ अन्य राकांपा विधायक दो जुलाई को राज्य में एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना-भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार में शामिल हो गए थे।

एक प्रश्न का जवाब में शरद पवार ने यह भी कहा कि महा विकास आघाड़ी (एमवीए) 2024 के लोकसभा चुनाव में महाराष्ट्र में भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) से बेहतर प्रदर्शन करेगी। एमवीए में राकांपा, उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (यूबीटी) और कांग्रेस शामिल हैं।

एक सर्वेक्षण में लोकसभा चुनाव में विपक्षी दलों के गठबंधन ‘इंडिया’ (इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस) को राजग के खिलाफ अच्छी प्रतिक्रिया मिलने का अनुमान लगाए जाने के बारे में पूछे जाने पर पवार ने कहा, ‘‘मैंने अब तक सर्वेक्षण नहीं देखा है।

लेकिन हां, हम कुछ सर्वेक्षण संगठनों के साथ बात कर रहे हैं जिसमें स्पष्ट रूप से दिख रहा है कि एमवीए आगामी लोकसभा चुनाव में अधिकतम सीटें जीतेगा।” ‘इंडिया’ गठबंधन की तीसरी बैठक 31 अगस्त और एक सितंबर को मुंबई में होने वाली है। प्याज निर्यात शुल्क मुद्दे पर वरिष्ठ नेता ने कहा, ‘‘सरकार को प्याज निर्यात पर लगाए गए 40 फीसदी शुल्क को कम करना चाहिए।

इससे प्याज उत्पादकों को कोई फायदा नहीं होगा। हर कोई जानता है कि प्याज एक कृषि योग्य फसल मानी जाती है, इसलिए सरकार को इस संवेदनशील मामले पर गौर करना चाहिए।” उन्होंने कहा, ‘‘मैंने केंद्र में कुछ मंत्रियों से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उनसे बात नहीं हो सकी। केंद्र सरकार द्वारा चीनी निर्यात को सीमित करने के बारे में भी बातचीत हो रही है।’’

टॅग्स :शरद पवारअजित पवारSupriya Suleराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतबारामती, मुंबई और दिल्ली?, हर जगह हाथ खाली, अजीत दादा केस में FIR फाइल नहीं?, रोहित पवार ने कहा- मैं कर्नाटक गया, FIR रजिस्टर, वीडियो

क्राइम अलर्ट100 रुपये से कम कीमत की वस्तुओं के लिए 10000 से 100000 रुपये तक वसूलता था?, अशोक खरात की शर्मनाक करतूत, 200 करोड़ रुपये और 52 अवैध संपत्ति?

भारतकौन थे दत्ता मेघे?, 89 वर्ष की आयु में निधन

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

महाराष्ट्रसमृद्धि महामार्ग पर सुरक्षा और सुविधा का सवाल!

महाराष्ट्रMumbai: लोकल ट्रेन से सफर कर रहे 4 यात्रियों की मौत, भीड़ से भरी ट्रेन से गिरे लोग; दर्दनाक वीडियो वायरल

महाराष्ट्रदिशा सालियान की मौत पर पिता का खुलासा, रेप और हत्या का किया दावा; आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर की मांग