लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: शरद पवार के भतीजे अजीत पवार ने MLA पद से दिया इस्तीफा, चुनाव से पहले NCP में घमासान

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: September 27, 2019 21:14 IST

Maharashtra Election 2019, Ajit Pawar, Sharad Pawar, NCP, Maharashtra News: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) नेता और पार्टी प्रमुख शरद पवार के भतीजे अजीत पवार ने विधायक के पद से इस्तीफा दे दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) नेता और पार्टी प्रमुख शरद पवार के भतीजे अजीत पवार ने विधायक के पद से इस्तीफा दे दिया है।विधानसभा अध्यक्ष हरिभाऊ बागड़े ने अजीत पवार का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। 

Maharashtra Election 2019, Ajit Pawar, Sharad Pawar, NCP, Maharashtra News: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) नेता और पार्टी प्रमुख शरद पवार के भतीजे अजीत पवार ने विधायक के पद से इस्तीफा दे दिया है। विधानसभा अध्यक्ष हरिभाऊ बागड़े ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। बागड़े ने कहा कि उन्हें एनसीपी प्रमुख शरद पवार के भतीजे एवं पूर्व उप मुख्यमंत्री अजित पवार का इस्तीफा शाम में मिला।

विधानसभाध्यक्ष ने कहा कि पवार ने इस्तीफा देने का कारण नहीं बताया है। बागड़े ने एक समाचार चैनल से कहा, ‘‘उन्होंने हाथ से लिखा इस्तीफा मेरे पीएस (निजी सहायक) को दिया। उन्होंने वहां से मुझे फोन किया। मैं हैरान हुआ। मैंने दादा (अजित पवार) से पूछा कि वह ऐसा क्यों कर रहे हैं। दादा ने मुझे बताया कि वह मुझे बाद में बताएंगे। उन्होंने मुझसे इस्तीफा स्वीकार करने का आग्रह किया।’’

बारामती क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे अजित पवार से सम्पर्क नहीं हो सका। एनसीपी के अन्य नेताओं ने भी कहा कि उन्हें अपने नेता के कदम को लेकर कोई जानकारी नहीं है। एक वरिष्ठ नेता ने कहा, ‘‘उनसे सम्पर्क नहीं हो पा रहा है। हमें इसके (इस्तीफे) बारे में जानकारी नहीं है।’’

इससे पहले दिन में एनसीपी के प्रमुख नेताओं और बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता पार्टी प्रमुख शरद पवार के समर्थन में शहर में एकत्रित हुए। पवार ने प्रवर्तन निदेशालय द्वारा उनके खिलाफ एक धनशोधन मामला दर्ज किये जाने के बाद यहां स्थित एजेंसी के कार्यालय जाने का निर्णय किया था। हालांकि इस दौरान अजित पवार नहीं दिखे। शरद पवार के साथ एनसीपी के जो नेता थे उन्होंने बताया कि अजित पवार वर्षा प्रभावित पुणे में हैं।

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMaharashtra Election Results 2024: 288 सीट और 4136 उम्मीदवार, सुबह 8 बजे से गिनती जारी, कौन किस सीट पर आगे-पीछे

भारतAssembly Elections 2024: जेपी नड्डा और अमित शाह के विमान और हेलीकॉप्टर की जांच की गई थी?, उद्धव ठाकरे के बैग की जांच पर निर्वाचन आयोग ने दिया जवाब

भारतMaharashtra Chunav 2024 Dates: 288 सीट और बहुमत के लिए 145?, महाअघाड़ी बनाम महायुती, जानें 2019 की दलीय हालात!

भारतउद्धव ठाकरे को नामित नहीं करेंगे राज्यपाल, चुनाव आयोग को लिखी चिठ्ठी में जल्दी चुनाव कराने का अनुरोध

भारतमहाराष्ट्र विधानसभाः एससी, एसटी आरक्षण को मंजूरी, विपक्ष के नेता देवेंद्र फड़नवीस ने समर्थन किया

महाराष्ट्र अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं