लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र चुनाव: पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे को 'झटका', बेटे नितेश को बीजेपी की दूसरी लिस्ट में नहीं मिली 'जगह'

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: October 3, 2019 11:42 IST

Narayan Rane: पूर्व मुख्यमंत्री के दावे के बावजूद महाराष्ट्र चुनावों के लिए जारी बीजेपी की दूसरी लिस्ट में उनके बेटे और विधायक नितेश को नहीं मिली है जगह,

Open in App
ठळक मुद्देबीजेपी ने बुधवार को जारी की 14 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्टबीजेपी की दूसरी लिस्ट में नहीं मिली नारायण के बेटे नितेश को जगह

बीजेपी ने आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के लिए 14 उम्मीदवारों की अपनी दूसरी लिस्ट बुधवार को जारी कर दी। इससे पहले पार्टी ने मंगलवार को इन चुनावों के लिए 125 उम्मीदवारों की अपनी पहली लिस्ट जारी की थी, यानी पार्टी अब तक 139 उम्मीदवारों की सूची जारी कर चुकी है।

पहली लिस्ट की तरह ही दूसरी लिस्ट में भी देवेंद्र फड़नवीस सरकार में शामिल मंत्रियों एकनाथ खड़से, विनोद तावड़े और प्रकाश मेहता को इस सूची में जगह नहीं मिली है। 

नारायण राणे के बेटे नितेश को बीजेपी की दूसरी लिस्ट में भी जगह नहीं

लेकिन इस लिस्ट से सबसे ज्यादा झटका कांग्रेस से हाल ही में बीजेपी में आए पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे को झटका लगा है। उन्होंने एक दिन पहले ही दावा किया था कि बीजेपी की दूसरी सूची में उनके बेटे नितेश राणे का नाम होगा और वह बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे। 

लेकिन उनका ये दावा तब गलत साबित हो गया जब बीजेपी की दूसरी सूची में भी नीतेश राणे का नाम शामिल नहीं हुआ। इसे महाराष्ट्र राजनीति के दिग्गज नेता माने जाने वाले नारायण राणे के लिए बड़े झटके के तौर पर देखा जा रहा है।   नितेश राणे ने 2014 में कांग्रेस के टिकट पर कंकावली सीट से भाजपा विधायक प्रमोद जठार को हराया था। 

राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे 2005 में उद्धव ठाकरे के खिलाफ विद्रोह करते हुए शिवसेना छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए थे। 

इसके बाद राणे ने अपने गढ़ मालवान और उपचुनावों में बांद्रा से हारने के बाद 2017 में कांग्रेस को छोड़कर अपनी पार्टी महाराष्ट्र स्वाभिमान पक्ष बनाई। उनके बेटे नितेश भी 2014 और 2019 लोकसभा चुनावों में हार चुके हैं।

राणे 2018 में बीजेपी को समर्थन देने का ऐलान किया और बीजेपी के नामांकन पर राज्यसभा के लिए चुने गए।   

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019असेंबली इलेक्शन २०१९विधानसभा चुनावAssembly Elections
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबहुमत का कर्त्तव्य भी बनता है अल्पमत को संरक्षण दे?, देश के 5 राज्यों में चुनाव की घोषणा?

भारतक्या महिला आरक्षण लॉटरी के जरिए मिलेगा?, उपसभापति की दौड़ दिलचस्प?

भारतAssembly elections 2026: राष्ट्रीय राजनीति भी तय करेंगे विधानसभा चुनाव

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026ः सीएम बनर्जी को पहला झटका?, मुख्य सचिव और गृह सचिव को हटाया, नंदिनी की जगह दुष्यंत को मुख्य सचिव और गृह सचिव मीना की जगह घोष?

भारतराज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका?, केरल में राहुल गांधी को छोड़कर एलडीएफ के साथ तेजस्वी यादव?

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

महाराष्ट्रसमृद्धि महामार्ग पर सुरक्षा और सुविधा का सवाल!

महाराष्ट्रMumbai: लोकल ट्रेन से सफर कर रहे 4 यात्रियों की मौत, भीड़ से भरी ट्रेन से गिरे लोग; दर्दनाक वीडियो वायरल

महाराष्ट्रदिशा सालियान की मौत पर पिता का खुलासा, रेप और हत्या का किया दावा; आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर की मांग