लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र चुनाव: MNS ने जारी की 45 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट, राज ठाकरे ने नहीं उतारा भतीजे आदित्य ठाकरे के खिलाफ उम्मीदवार

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: October 3, 2019 10:22 IST

Maharashtra Navnirman Sena: महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने आगामी विधानसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जानिए किसे मिला कहां से टिकट

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने आगामी विधानसभा चुनावों के लिए जारी की उम्मीदवारों की दूसरी लिस्टराज ठाकरे की पार्टी एमएनएस ने नहीं उतारा भतीज आदित्य के खिलाफ कोई उम्मीदवार

राज ठाकरे की महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) ने बुधवार को आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के लिए अपने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी। इससे पहले पार्टी ने मंगलवार को 27 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी।

दूसरी लिस्ट में 45 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई है और इनमें से ज्यादातर युवा चेहरे हैं। एमएनएस ने वर्ली विधानसभा सीट से किसी उम्मीदवार को नहीं उतारा है। एमएनएस अब तक 21 अक्टूबर को होने वाले महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के लिए 72 उम्मीदवार उतार चुकी है।

राज ठाकरे ने नहीं उतारा आदित्य ठाकरे के खिलाफ उम्मीदवार

वर्ली से शिवसेना ने ठाकरे परिवार के युवा नेता आदित्य ठाकरे को उतारा है। आदित्य चुनाव लड़ने वाले ठाकरे परिवार के पहले सदस्य हैं। इसलिए राज ठाकरे की अगुवाई वाली एमएनएस ने वर्ली से किसी को नहीं उतारा है।

पहले भी कहा जा रहा था कि एमएनएस वर्ली से उम्मीदवार नहीं उतारेगी क्योंकि आदित्य ठाकरे यहां से चुनाव लड़ने जा रहे हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एमएनएस से जुड़े सूत्रों का कहना है कि शिवसेना से अलग होकर-महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना- के रूप में अपनी पार्टी बनाने वाले राज ठाकरे वर्ली से अपने भतीजे आदित्य ठाकरे के खिलाफ उम्मीदवार उतारकर नकारात्मक संदेश नहीं देना चाहते हैं। 

एमएनएस ने इस साल लोकसभा चुनावों में हिस्सा नहीं लिया था। हालांकि राज ठाकरे ने नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली बीजेपी के खिलाफ प्रचार किया था, लेकिन इसके बावजूद वह बीजेपी-शिवसेना के वोट बैंट में सेंध नहीं लगा सके थे।  

एमएनएस की पहली लिस्ट में मिली थी 27 उम्मीदवारों को जगह

एमएनस ने 27 उम्मीदवारों की अपनी पहली लिस्ट मंगलवार को जारी की थी। इसमें एमएनएस ने बीजेपी के राज्य प्रमुख चंद्रकांत पाटिल के खिलाफ किशोर शिंदे को पुणे की कोठरुड सीट से उतारा है। मुंबई में संदीप देशपांडेय को माहिम से उतारा गया है, जबकि करन बाला को डनबेल के चेंबूर से उतारा गया है। संजय टुरडे को कालिना से, गोरेगांव से वीरेंद्र जाधव को, वर्सोवा से संदीप देसाई को, गणेश चक्कल को घाटकोपर पश्चिम से, अखिल चतारे को बांद्रा (पश्चिम) से, अरुण सुर्वे को डिंडोशी और राजेश यरुंकर को दहिसर से टिकट दिया गया है।

टॅग्स :महाराष्ट्र नवनिर्माण सेनाराज ठाकरेमहाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019असेंबली इलेक्शन २०१९विधानसभा चुनावआदित्य ठाकरेAaditya Thackeray
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAshok Kharat Case: बाहर इंतजार कर रहा था पति और अंदर गर्भवती पत्नी के साथ अनुष्ठान के बहाने दुर्व्यवहार कर रहा था अशोक खरात, धोखेबाज की नई कहानी?

भारतबहुमत का कर्त्तव्य भी बनता है अल्पमत को संरक्षण दे?, देश के 5 राज्यों में चुनाव की घोषणा?

भारतक्या महिला आरक्षण लॉटरी के जरिए मिलेगा?, उपसभापति की दौड़ दिलचस्प?

भारतAssembly elections 2026: राष्ट्रीय राजनीति भी तय करेंगे विधानसभा चुनाव

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026ः सीएम बनर्जी को पहला झटका?, मुख्य सचिव और गृह सचिव को हटाया, नंदिनी की जगह दुष्यंत को मुख्य सचिव और गृह सचिव मीना की जगह घोष?

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

महाराष्ट्रसमृद्धि महामार्ग पर सुरक्षा और सुविधा का सवाल!

महाराष्ट्रMumbai: लोकल ट्रेन से सफर कर रहे 4 यात्रियों की मौत, भीड़ से भरी ट्रेन से गिरे लोग; दर्दनाक वीडियो वायरल

महाराष्ट्रदिशा सालियान की मौत पर पिता का खुलासा, रेप और हत्या का किया दावा; आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर की मांग