महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव: कांग्रेस के 52 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी, पृथ्वीराज चव्हाण प्रमुख नाम

By रोहित कुमार पोरवाल | Published: October 1, 2019 11:09 PM2019-10-01T23:09:37+5:302019-10-02T00:16:21+5:30

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने 52 उम्मीदवारों की सूचि जारी कर दी है। महाराष्ट्र में 288 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव 21 अक्टूबर को होना है। 24 अक्टूबर को चुनाव नतीजों की घोषणा की जाएगी।

Maharashtra Assembly Elections 2019: Congress releases list of 52 candidates | महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव: कांग्रेस के 52 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी, पृथ्वीराज चव्हाण प्रमुख नाम

कांग्रेस पार्टी का झंडा। (फाइल फोटो)

Highlightsमहाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने 52 उम्मीदवारों की सूचि जारी कर दी है। महाराष्ट्र में 288 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव 21 अक्टूबर को होना है।

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने मंगलवार (1 अक्टूबर) को अपने 52 उम्मीदवारों की दूसरी सूचि जारी कर दी। दूसरी सूची में प्रमुख नाम पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण का है जिन्हें कराड दक्षिण से उम्मीदवार बनाया गया।

इसी के साथ ही चव्हाण के सतारा लोकसभा सीट के उपचुनाव में उम्मीदवार बनने की अटकलों पर विराम लग गया है।

इससे पहले पार्टी ने रविवार को 51 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूचि जारी की थी जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण का नाम भी शामिल था।

उनको को भोकर सीट से चुनाव मैदान में उतारा गया है। कांग्रेस उम्मीदवारों की दूसरी सूची के मुताबिक लातूर ग्रामीण से पूर्व मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख के पुत्र धीरज देशमुख और सांगली से वरिष्ठ नेता पृथ्वीराज पाटिल को टिकट दिया गया है।

पार्टी अब तक कुल 103 उम्मीदवारों की सूची जारी कर चुकी है। वह राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के साथ गठबंधन के तहत 125 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।


महाराष्ट्र में 288 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव 21 अक्टूबर को होना है। 24 अक्टूबर को चुनाव नतीजों की घोषणा की जाएगी। 

बता दें कि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और शिवसेना ने भी गठबंधन में चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी है। बीजेपी ने 125 उम्मीदवारों की सूचि जारी कर दी है तो वहीं शिवसेना ने 124 उम्मीदवारों की सूचि जारी की है।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस नागपुर साउथ-वेस्ट से चुनाव लड़ेंगे, वहीं बीजेपी की सूचि से दो दिग्गज बाहर हो गए हैं।  प्रकाश मेहता और एकनाथ खड़से के टिकट काट दिए गए हैं। इन पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे।

वहीं, बीजेपी ने 91 मौजूदा विधायकों को मौका दिया है और 12 मौजूदा विधायकों के टिकट काट दिए गए हैं। 

(पीटीआई-भाषा इनपुट के साथ)

 

Web Title: Maharashtra Assembly Elections 2019: Congress releases list of 52 candidates

महाराष्ट्र से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे