लोकसभा चुनाव 2019: राज ठाकरे की सभा अपने निर्वाचन क्षेत्र में करवाना चाहते हैं संजय निरुपम!

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Published: April 26, 2019 09:13 AM2019-04-26T09:13:05+5:302019-04-26T09:13:05+5:30

पिछले चुनाव में मुंबई उत्तर से भाजपा के गोपाल शेट्टी के हाथों भारी वोटों से हार चुके निरुपम इस बार मुंबई पश्चिमोत्तर से लड़ रहे हैं।

lok sabha election 2019 sanjay nirupam wants raj thackeray rallies in his constituency | लोकसभा चुनाव 2019: राज ठाकरे की सभा अपने निर्वाचन क्षेत्र में करवाना चाहते हैं संजय निरुपम!

राज ठाकरे के पीएम मोदी पर हमले से संजय निरुपम खुश!

Highlightsसंजय निरुपम ने इशारों में कही अपने दिल की बातसंजय निरुपम इस बार मुंबई पश्चिमोत्तर से चुनाव लड़ रहे हैं पिछली बार निरुपम ने मुंबई उत्तर से लड़ा था चुनाव, गोपाल शेट्टी के हाथों मिली हार

मुंबई प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और राज ठाकरे के धुर विरोधी संजय निरुपम ने अप्रत्यक्ष रूप से इच्छा जाहिर की है कि मनसे अध्यक्ष को उनके निर्वाचन क्षेत्र में भी सभा आयोजित करनी चाहिए। इस बार अपने निर्वाचन क्षेत्र में चुनाव प्रचार करने वाले निरुपम से संवाददाताओं ने जानना चाहा कि क्या वे चाहते हैं कि राज ठाकरे उनके क्षेत्र में सभा ले? इस पर उन्होंने सीधा उत्तर नहीं दिया। 

संजय ने कहा, 'बार-बार राज ठाकरे को लेकर सवाल मत पूछिए। मुझे अपने तरीके से रहने दीजिए। किसे कहां सभा आयोजित करनी है, यह उनका अपना नजरिया है। जो लोग मोदी सरकार को गिराना चाहते हैं, उन्हें आघाड़ी (मोर्चे) को सहयोग करना चाहिए। हमारी मनसे को लेकर कोई नाराजगी नहीं है। कोई विरोध भी नहीं है। उनकी विरोध का सवाल भी पैदा नहीं होता।'

इससे जाहिर हो जाता है कि निरुपम चाहते हैं कि राज ठाकरे उनके क्षेत्र में सभा आयोजित करें। पिछले चुनाव में मुंबई उत्तर से भाजपा के गोपाल शेट्टी के हाथों भारी वोटों से हार चुके निरुपम इस बार मुंबई पश्चिमोत्तर से लड़ रहे हैं। उन्होंने मुंबई उत्तर से लड़ने से इनकार कर दिया था। इस वजह से मुंबई की तीन सीटों के उम्मीदवारों की घोषणा में कांग्रेस को काफी देरी हुई थी। निरुपम के सामने शिवसेना के गजानन कीर्तिकर हैं, जो पिछले बार बड़े आराम से जीत दर्ज करा चुके हैं। उन्होंने कांग्रेस के दिवंगत नेता गुरुदास कामत को करीब पौने दो लाख वोटों से हराया था। उस समय मोदी लहर का लाभ कीर्तिकर को मिला था। इस बार टक्कर बराबरी की है, लेकिन प्रचार की गतिविधियों में कीर्तिकर थोड़े आगे हैं।

Web Title: lok sabha election 2019 sanjay nirupam wants raj thackeray rallies in his constituency