वर्धा के हिंदी विवि कैंपस में घुसा तेंदुआ, वन विभाग की टीम ने पकड़ कर जंगल में छोड़ा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: July 19, 2023 06:11 PM2023-07-19T18:11:23+5:302023-07-19T18:12:49+5:30

सुरक्षा गार्ड ने सबसे पहले विवि कैंपस में स्थित मेजर ध्यानचंद मैदान के पास तेंदुए को देखा था। पहले इसे लेकर शंका थी लेकिन बाद में अन्य गार्ड और कुछ विद्यार्थियों ने झाड़ियों के बीच जाकर छिपे तेंदुए को करीब से देखाकर पुष्टि की यह जानवर तेंदुआ ही है।

Leopard entered Wardha's Hindi University campus forest department team caught it and left it in the forest | वर्धा के हिंदी विवि कैंपस में घुसा तेंदुआ, वन विभाग की टीम ने पकड़ कर जंगल में छोड़ा

(प्रतीकात्मक तस्वीर)

Highlightsवर्धा शहर के महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय के कैंपस में तेंदुआ घुस गयाअचानक तेंदुआ देखकर सबके होश उड़ गए वन विभाग की टीम तेंदुए का रेस्क्यू करने पहुंच गई

वर्धा : वर्धा शहर के महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय के कैंपस में आज सुबह तेंदुआ घुस गया। विश्वविद्यालय के कैंपस में अचानक तेंदुआ देखकर सबके होश उड़ गए जिससे प्रशासन में खलबली मच गई। तत्काल वन विभाग की टीम तेंदुए का रेस्क्यू करने पहुंच गई।

कुलपति प्रो. रजनीश कुमार शुक्ल भी विवि प्रशासन के अन्य अधिकारियों के साथ उस स्थल पर पहुंचे। सुरक्षा गार्ड ने सबसे पहले विवि कैंपस में स्थित मेजर ध्यानचंद मैदान के पास तेंदुए को देखा था। पहले इसे लेकर शंका थी लेकिन बाद में अन्य गार्ड और कुछ विद्यार्थियों ने झाड़ियों के बीच जाकर छिपे तेंदुए को करीब से देखाकर पुष्टि  की यह जानवर तेंदुआ ही है।

मामले की जानकारी वन विभाग को दी गई। जानकारी देने के बाद एक्सपर्ट टीम रेस्क्यू के सभी साजोसामान के साथ कैंपस में आ पहुंची। तेंदुआ जहां छिपा था उसके आसपास छात्रावास एवं विवि के अधिकारियों, प्रोफेसर, कर्मचारियों के क्वार्टर बने हैं। इसे ध्यान में रखते हुए वन विभाग की टीम तेंदुए के निकालने में जुट गई। तेंदुए को बेहोश करके पकड़ा गया और फिर जंगल में छोड़ दिया गया।

Web Title: Leopard entered Wardha's Hindi University campus forest department team caught it and left it in the forest

महाराष्ट्र से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :Forest Department