ईवीएम मशीन है, जो लोग वोट देने EVM के पास जाते हैं, उनके दिमाग में केवल मोदी जी होते हैंः फड़नवीस 

By भाषा | Published: September 13, 2019 06:04 PM2019-09-13T18:04:54+5:302019-09-13T18:04:54+5:30

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि वे लोग विपक्ष में बैठने की आदत डाल लें। उन्होंने कहा, ‘‘लोग सत्ता के लिए आपको (विपक्ष) अगले 25 वर्षों तक वोट नहीं करने वाले हैं। आपको बहुत घमंड था लेकिन लोगों ने वोट देकर आपको सबक सिखाया।’’

EVM is a machine, those who go to EVM to vote, only Modi ji is in their mind: Fadnavis | ईवीएम मशीन है, जो लोग वोट देने EVM के पास जाते हैं, उनके दिमाग में केवल मोदी जी होते हैंः फड़नवीस 

इसलिए वे भाजपा और शिवसेना को वोट देते हैं। समस्या मशीन में नहीं, बल्कि आपके मस्तिष्क में है।

Highlightsफड़नवीस ने शुक्रवार को अहमदनगर जिले से अपनी महाजनादेश यात्रा के तीसरे चरण की शुरुआत की।यह यात्रा पिछले पांच वर्षों में हमारे द्वारा किए गए कार्यों को लेकर आम आदमी के साथ बातचीत करने के लिए है।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने शुक्रवार को चुनावी हार के लिए इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) पर दोषी मढ़ने के लिए विपक्षी दलों की आलोचना की और दावा किया कि मतदाताओं के जेहन में केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं।

अहमदनगर जिले के संगमनेर में एक सभा को संबोधित करते हुए फड़नवीस ने कहा कि समस्या ईवीएम में नहीं, बल्कि इन दलों के मस्तिष्क में है। उन्होंने कहा, ‘‘ईवीएम सिर्फ एक मशीन है। जो लोग वोट देने ईवीएम के पास जाते हैं, उनके दिमाग में केवल मोदी जी होते हैं। इसलिए वे भाजपा और शिवसेना को वोट देते हैं। समस्या मशीन में नहीं, बल्कि आपके मस्तिष्क में है।’’

उन्होंने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि वे लोग विपक्ष में बैठने की आदत डाल लें। उन्होंने कहा, ‘‘लोग सत्ता के लिए आपको (विपक्ष) अगले 25 वर्षों तक वोट नहीं करने वाले हैं। आपको बहुत घमंड था लेकिन लोगों ने वोट देकर आपको सबक सिखाया।’’

फड़नवीस ने शुक्रवार को अहमदनगर जिले से अपनी महाजनादेश यात्रा के तीसरे चरण की शुरुआत की। उन्होंने कहा, ‘‘यह यात्रा पिछले पांच वर्षों में हमारे द्वारा किए गए कार्यों को लेकर आम आदमी के साथ बातचीत करने के लिए है और यह जानने के लिए कि क्या किया जाना बाकी रह गया है। 

Web Title: EVM is a machine, those who go to EVM to vote, only Modi ji is in their mind: Fadnavis

महाराष्ट्र से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे