Coronavirus: महाराष्ट में आज 60 नए मामले, कुल संख्या 1078, भारत का पहला राज्य जहां 1 हजार से ज्यादा कोरोना मरीज, जानें अपडेट

By पल्लवी कुमारी | Published: April 8, 2020 10:44 AM2020-04-08T10:44:22+5:302020-04-08T10:44:22+5:30

भारत में कोरोना वायरस पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या बढ़कर 5194 हुई है। इसमें 4643 सक्रिय मामले, 401 लोग ठीक/डिस्चार्ज हुए और 149 मौतें शामिल हैं। पिछले 24 घंटों में 773 नए मामले और 10 लोगों की मौत हुई है।

Coronavirus update Maharashtra becomes first Indian state to have more than 1,000 covid-19 cases | Coronavirus: महाराष्ट में आज 60 नए मामले, कुल संख्या 1078, भारत का पहला राज्य जहां 1 हजार से ज्यादा कोरोना मरीज, जानें अपडेट

प्रतीकात्मक तस्वीर

Highlightsभारत में कोरोना वायरस से 124 मौते हुई हैं, जिसमें से अकेले 64 मौतें महाराष्ट्र में हुई हैं।महाराष्ट्र में मंगलवार को कोविड-19 से 12 लोगों की मौत हुई है।

मुंबई: मुंबई:  महाराष्ट्र में कोरोना वायरस (COVID19) का खतरा बढ़ता ही जा रहा है। ताजा अपडेट के मुताबिक आज ( 8 अप्रैल) 60 नए मामले सामने आए हैं। कोरोना पॉजिटिव आने के बाद महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या बढ़कर 1078 हो गई है। बृहन्मुंबई नगर निगम(BMC) में 44 नए मामले मिले हैं, 9 पुणे नगर निगम क्षेत्र में, 4 नागपुर में और अहमदनगर, अकोला और बुलढाणा में 1-1 मामला सामने आया है।

मुंबई के धारावी में कोविड-19 मामलों की संख्या बढ़कर 9 हो गई। इसमें दो और लोग मुकुंद स्लम और धनवाड़ा चॉल में कोरोना पॉजिटिव पाए गए। राज्य में पिछले 24 घंटे में  कुल 150 नए मामले आने के साथ ही राज्य में अभी तक वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 1,018 हो गई थी। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि महाराष्ट्र देश का पहला राज्य है जहां वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 1,000 से ऊपर चली गई है।

राज्य में मंगलवार को कोविड-19 से 12 लोगों की मौत होने के साथ ही वायरस संक्रमण से प्रदेश मे मरने वालों की संख्या 64 पहुंच गई है। बृहन्मुंबई महानगरपालिका ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि संक्रमण से कल (6 अप्रैल) पांच लोगों की मौत हुई है। अभी तक शहर में 40 लोगों की मौत कोविड-19 से हुई है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ने बताया कि मंगलवार को आए कोविड-19 के 150 नए मामलों में से 116 अकेले मुंबई से आए हैं।

पुणे में कोविड-19 से दो और लोगों की मौत के साथ जिले में मृतक संख्या 10 हुई

ताजा अपडेट के मुताबिक पुणे में दो और लोगों की कोरोना वायरस संक्रमण के कारण मौत हो गई जिसके साथ ही इस जिले में इस महामारी के कारण मरने वाले लोगों की संख्या 10 हो गई है। निगमायुक्त शेखर गायकवाड़ ने बताया कि 44 वर्षीय एक व्यक्ति को वेंटिलेटर पर रखा गया था और उसे गंभीर मधुमेह भी था। बुधवार सुबह सरकारी नायडू अस्पताल में उसकी मौत हो गई। गायकवाड़ ने बताया कि उसे चार अप्रैल को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मंगलवार रात सांस लेने में परेशानी होने पर उसे वेंटिलेटर पर रखा गया। बुधवार सुबह किडनी खराब हो जाने के कारण उसकी मौत हो गई। पुणे के संभागीय आयुक्त डॉ. दीपक महीसेकर ने बताया कि कोविड-19 से संक्रमित एक व्यक्ति की सरकारी ससून अस्पताल में मौत हो गई। मंगलवार तक पुणे में आठ लोगों की मौत हुई थी लेकिन अब मृतक संख्या 10 हो गई है।

Web Title: Coronavirus update Maharashtra becomes first Indian state to have more than 1,000 covid-19 cases

महाराष्ट्र से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे