Coronavirus Outbreak: महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 8641 नये केस और 266 लोगों की मौत, जानें ताजा अपडेट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: July 16, 2020 07:48 PM2020-07-16T19:48:19+5:302020-07-16T20:08:39+5:30

Coronavirus outbreak in maharashtra : यहां अब तक कुल 1 लाख 58 हजार 140 मरीज ठीक भी हो चुके हैं। वहीं मुंबई में सबसे अधिक 97,950 मामले हैं:

Coronavirus outbreak in maharashtra 8641 new corona cases and 266 deaths last 24 hours, know the latest updates | Coronavirus Outbreak: महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 8641 नये केस और 266 लोगों की मौत, जानें ताजा अपडेट

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस पर ताजा अपडेट

Highlightsकेंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने अब तक संक्रमण के मामलों की कुल संख्या 9,68,876 बताई है। महाराष्ट्र की पूर्व चुनाव आयुक्त नीला सत्यनारायण की कोविड-19 से संक्रमित होने के बाद बृहस्पतिवार सुबह मौत हो गई।

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस लगातार बढ़ता जा रहा है। यहां पिछले 24 घंटे में कोरोना के 8641 नये मामले सामने आए हैं, जबकि 266 लोगों की मौत भी दर्ज की गई है। राज्य स्वास्थ्य विभाग के ताजा आँकड़ों के मुताबिक राज्य में अब तक कुल 1 लाख 14 हजार 648 एक्टिव केस मौजूद हैं।

यहां अब तक कुल 1 लाख 58 हजार 140 मरीज ठीक भी हो चुके हैं। वहीं, मुंबई में आज कोरोना के 1498 नए मामले रिपोर्ट हुए है और 56 लोगों की मौत हुई है। कुल केस 97,751 हुए, अब तक 5520 की मौत हुई है। यह जानकारी बीएमसी ने दी है।

वहीं, महाराष्ट्र की पूर्व चुनाव आयुक्त नीला सत्यनारायण की कोविड-19 से संक्रमित होने के बाद बृहस्पतिवार सुबह मौत हो गई। वह 72 वर्ष की थीं। उपनगर अंधेरी में सेवन हिल्स अस्पताल के डीन बालकृष्ण अडसुल ने बताया कि उन्होंने सुबह करीब चार बजे दम तोड़ दिया।



 

उन्होंने बताया कि उनके पति और बेटे का भी अस्पताल में कोविड-19 का इलाज जारी है। सत्यनारायण 1972 बैच की आईएएस अधिकारी और राज्य की पहली महिला चुनाव आयुक्त थीं। सत्यनारायण 2009 में राज्य के राजस्व विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव के रूप में सेवानिवृत्त हुईं। इसके बाद 2009 से 2014 तक उन्होंने राज्य के चुनाव आयुक्त के तौर पर अपनी सेवाएं दीं। उन्होंने कई किताबें लिखीं और वह एक गायिका भी थीं।

महाराष्ट्र की पूर्व चुनाव आयुक्त नीला सत्यनारायण की कोविड-19 से संक्रमित होने के बाद बृहस्पतिवार सुबह मौत हो गई। वह 72 वर्ष की थीं। उपनगर अंधेरी में सेवन हिल्स अस्पताल के डीन बालकृष्ण अडसुल ने बताया कि उन्होंने सुबह करीब चार बजे दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि उनके पति और बेटे का भी अस्पताल में कोविड-19 का इलाज जारी है। सत्यनारायण 1972 बैच की आईएएस अधिकारी और राज्य की पहली महिला चुनाव आयुक्त थीं। सत्यनारायण 2009 में राज्य के राजस्व विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव के रूप में सेवानिवृत्त हुईं। इसके बाद 2009 से 2014 तक उन्होंने राज्य के चुनाव आयुक्त के तौर पर अपनी सेवाएं दीं। उन्होंने कई किताबें लिखीं और वह एक गायिका भी थीं।

संबंधित सरकारों की ओर से उपलब्ध कराई गई जानकारी के मुताबिक, देश के अलग-अलग राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों में शाम 6:45 बजे तक कोरोना वायरस से जुड़े आंकड़े इस प्रकार हैं :

राज्य/ यूटी पुष्ट मामले ठीक/अस्पताल से छुट्टी मौत

अंडमान निकोबार -176-130- 0
आंध्र प्रदेश- 38,044 - 19,393 - 492
अरुणाचल प्रदेश - 491 -153 - 3
असम-19,754-12,888-48
बिहार-21,558 -14,101-167
चंडीगढ़-635- 476-11
छत्तीसगढ़-4,556-3,324- 20
दिल्ली-1,16,993-95,699-3,487

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने अब तक संक्रमण के मामलों की कुल संख्या 9,68,876 बताई है। इसके अलावा मंत्रालय ने बताया कि 24,915 लोगों की मौत हुई है और उपचार के बाद 6,12,815 लोग कोरोना वायरस के संक्रमण से ठीक हुए हैं।

 

Web Title: Coronavirus outbreak in maharashtra 8641 new corona cases and 266 deaths last 24 hours, know the latest updates

महाराष्ट्र से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे