लाइव न्यूज़ :

Coronavirus In Maharashtra: पिता की कोरोना से मौत, परिवार के चार अन्य सदस्य भी हुए कोविड-19 से संक्रमित, सदमे में युवक

By भाषा | Updated: April 21, 2020 12:20 IST

पुणे में एक ही परिवार से 5 लोगों के कोरोना संक्रमित होने की खबर आई है। पीड़ित परिवार के युवक के अनुसार उसके पास अपनी मां को यह बताने की हिम्मत नहीं है कि उसके पिता नहीं रहे।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र के पुण में एक ही परिवार से पांच लोग कोरोना से संक्रमित, एक की मौतमृतक का बेटा महाराष्ट्र में सब्जियों का व्यापार करता है, घर के चार लोगों का अब भी इलाज चल रहा है

पुणे में 10 दिन पहले कोरोना वायरस के कारण अपने पिता को खो देने और परिवार के चार अन्य सदस्यों के भी संक्रमण की चपेट में आ जाने के बाद 35 वर्षीय एक शख्स सदमे में है और उसके पास इतनी हिम्मत नहीं बची है कि वह अपनी मां को पिता के निधन की सूचना दे सके।

महाराष्ट्र में सब्जियों का व्यापार करने वाला शख्स आस-पास के लोगों के असंवेदनशील व्यवहार से भी दुखी है जिन्होंने संकट की इस घड़ी में उनके परिवार के साथ बातचीत करना बंद कर दिया है। उसके 60 वर्षीय पिता की नौ अप्रैल को पुणे के सरकारी ससून जनरल अस्पताल में मौत हो गई थी। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक मृतक को पहले से भी गंभीर बीमारियां थी। वह मधुमेह के अलावा लकवाग्रस्त भी थे।

युवक के पिता का इलाज चल ही रहा था कि उसकी पत्नी, दो बेटियों और भाई में भी कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई और सभी फिलहाल शहर के पृथक केंद्र में भर्ती हैं। शख्स ने कहा कि उसके पिता को निमोनिया होने का पता चलने के बाद उन्हें ससून अस्पताल भेज दिया गया जहां छह अप्रैल को उनमें कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई।

उसने बताया, 'बाद में परिवार के 12 अन्य सदस्यों के नमूने लिए गए और उनके संपर्क में आए लोगों का पता लगाया गया। मेरी पत्नी, भाई और दो बेटियों में संक्रमण की पुष्टि हुई। हममें से मुझे, मेरी मां और एक साल के बेटे को वापस भेज दिया गया और स्वास्थ्य केंद्र में पृथक रखा गया।' नौ अप्रैल को उसे अपने पिता के निधन की चौंकाने वाली खबर मिली और वह यकीन नहीं कर पाया।

उसने कहा, 'यह अप्रत्याशित था क्योंकि उनकी स्थिति स्थिर थी। हम इसे मानने के लिए खुद को अब तक तैयार नहीं कर पाए हैं। सबसे दुख की बात यह है कि हमारे परिवार में से कोई उन्हें देख नहीं पाया और उनके अंतिम संस्कार में भी शामिल नहीं हो पाया।' उसके पिता का अंतिम सस्कार अंजुम इनामदार के सामाजिक संगठन मूल निवासी मंच ने किया। व्यक्ति ने इनामदार से कुछ फोटो और वीडियो लेने का आग्रह किया ताकि परिवार उन्हें देख सके।

युवक ने कहा कि उसका परिवार अब भी अस्पताल में है इसलिए उसके पास अपनी मां को यह बताने की हिम्मत नहीं है कि उसके पिता नहीं रहे। पुणे का एक और निवासी इसी दर्द से गुजर रहा है। उसकी 50 वर्षीय मां की कोरोना वायरस के चलते 14 अप्रैल को मौत हो गई थी। पोपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया की सदस्य रजी खान ने कहा कि वे अब तक 20 शवों को दफना चुके हैं। वे उन लोगों के शव दफना रहे हैं जिनके परिवार को कोई सदस्य शव लेने नहीं पहुंच रहा है।

टॅग्स :कोरोना वायरसमहाराष्ट्र में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्यमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 12 मामले, 24 घंटों में वायरस से संक्रमित 1 व्यक्ति की मौत

स्वास्थ्यअफवाह मत फैलाओ, हार्ट अटैक और कोविड टीके में कोई संबंध नहीं?, एम्स-दिल्ली अध्ययन में दावा, जानें डॉक्टरों की राय

महाराष्ट्र अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव