कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र के पूर्व सीएम शिवाजीराव पाटिल का पुणे में निधन

By विनीत कुमार | Published: August 5, 2020 08:14 AM2020-08-05T08:14:10+5:302020-08-05T08:32:50+5:30

महाराष्ट्र के पूर्व सीएम शिवाजीराव पाटिल निलांगेकर का बुधवार को पुणे में निधन हो गया। वे 88 साल के थे। पिछले महीने उनकी कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी।

Congress leader and former Maharashtra CM Shivajirao Patil Nilangekar passes away | कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र के पूर्व सीएम शिवाजीराव पाटिल का पुणे में निधन

महाराष्ट्र: शिवाजीराव पाटिल का पुणे में निधन (फोटो-एएनआई)

Highlightsमहाराष्ट्र के पूर्व सीएम शिवाजीराव पाटिल निलांगेकर का पुणे में निधनशिवाजीराव पाटिल पिछले महीने कोरोना संक्रमित हुए थे, इसके बाद उन्हें पुणे के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र के पूर्व सीएम शिवाजीराव पाटिल निलांगेकर (Shivajirao Patil Nilangekar) का निधन हो गया है। उनका निधन बुधवार को पुणे में हुआ। शिवाजीराव पाटिल पिछले महीने कोरोना पॉजिटिव हो गए थे। इसके बाद उन्हें अस्पताल में तब भर्ती कराया गया था।

शिवाजीराव पाटिल (88) को सांस लेने में तकलीफ के बाद उनका कोरोना टेस्ट कराया गया था। शिवाजी पाटिल निलंगेकर 1985-1986 में कुछ समय तक महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रहे थे। उन्हें लातूर के शक्तिशाली सहकारी नेता के रूप में जाना जाता रहा है।


शिवाजीराव के परिवार के सूत्रों ने बताया कि एक निजी अस्पताल में उनका निधन हुआ। वह हाल में कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे, लेकिन वह बाद में स्वस्थ हो गए थे और जांच में संक्रमित न पाए जाने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी।

मराठावाड़ा क्षेत्र के लातुर से वरिष्ठ कांग्रेस नेता निलांगेकर जून 1985 से मार्च 1986 तक राज्य के मुख्यमंत्री रहे। निलांगेकर ने अपनी बेटी और उसकी दोस्त ‘की मदद के लिए’ 1985 में एमडी परीक्षा के नतीजों में कथित छेड़छाड़ के आरोप लगने के कारण मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।

English summary :
Shivajirao Patil (88) underwent a corona test after suffering from shortness of breath. Shivaji Patil Nilangekar was the Chief Minister of Maharashtra for some time in 1985–1986. He is known as the powerful cooperative leader of Latur.


Web Title: Congress leader and former Maharashtra CM Shivajirao Patil Nilangekar passes away

महाराष्ट्र से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे