लाइव न्यूज़ :

यवतमाल जिले में शिवसेना बागियों से भाजपा परेशान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 12, 2019 04:08 IST

विधानसभा के 2014 में हुए चुनाव में दिग्रस से शिवसेना के संजय राठोड़ विदर्भ में रिकार्ड मतों से चुनकर आए थे. उन्होंने कांग्रेस के देवानंद पवार को हराया था

Open in App
ठळक मुद्देनामांकन वापसी के बाद यवतमाल जिले के सातों विधानसभा क्षेत्रों में रोचक चुनावी मुकाबले होने के संकेत मिल रहे हैंयवतमाल, वणी, उमरखेड़ क्षेत्र में शिवसेना प्रत्याशियों ने बगावत की है

नामांकन वापसी के बाद यवतमाल जिले के सातों विधानसभा क्षेत्रों में रोचक चुनावी मुकाबले होने के संकेत मिल रहे हैं. यवतमाल, वणी, उमरखेड़ क्षेत्र में शिवसेना प्रत्याशियों ने बगावत की है, जिससे भाजपा में असंतोष है. दूसरी ओर शिवसेना कार्यकर्ताओं का मानना है कि सात में से केवल एक सीट देकर भाजपा ने उनके साथ अन्याय किया है. शिवसेना को केवल दिग्रस की सीट मिली है. दूसरी ओर दिग्रस क्षेत्र से भाजपा के पूर्व  राज्यमंत्री संजय देशमुख ने बगावत की है, जिससे शिवसेना में नाराजगी है.

विधानसभा के 2014 में हुए चुनाव में दिग्रस से शिवसेना के संजय राठोड़ विदर्भ में रिकार्ड मतों से चुनकर आए थे. उन्होंने कांग्रेस के  देवानंद पवार को हराया था. इस बार उन्हें संजय  देशमुख के अलावा राकांपा के तारिक लोखंडवाला से भी चुनौती मिल रही है. लोखंडवाला के प्रचार के लिए राकांपा नेता शरद पवार आ रहे हैं.

उधर वणी, यवतमाल तथा उमरखेड़ में शिवसेना प्रत्याशियों ने बगावत कर भाजपा को दिक्कत में डाल दिया है. शिवसैनिकों का मानना है कि जिले में भाजपा के मुकाबले शिवसेना का संगठनात्मक कार्य एवं ताकत अधिक है. ऐसे में युति में भाजपा को शिवेसना सहयोग करेगी या नहीं यह कह पाना मुश्किल है.

यवतमाल विधानसभा में भाजपा के मदन येरावार को कांग्रेस के बालासाहब मांगुलकर की चुनौती है. यहां शिवसेना के बागी  संतोष ढवले मैदान में रहने से तगड़ा मुकाबला होने की संभावना है. उमरखेड़ में कांग्रेस के विजय खड़से तथा भाजपा के नामदेव ससाने के मुकाबले को शिवसेना बागी डॉ. विश्वास विणकरे त्रिकोणीय मुकाबला बना रहे हैं.

रालेगांव में भाजपा के डॉ अशोक उईके और कांग्रेस के वसंतराव पुरके  में सीधी लड़ाई है, वहीं आर्णी में कांग्रेस के पूर्व मंत्री शिवाजीराव मोघे तथा भाजपा के डॉ. संदीप धुव्रे के बीच भाजपा के बागी राजू तोड़साम मैदान में हैं.वणी में बहुकोणीय मुकाबले में भाजपा के विधायक संजीवरेड्डी बोदकुरवार को शिवसेना के बागी पूर्व विधायक विश्वास नांदेकर एवं सुनील कातकड़े चुनौती दे रहे हैं.

(मेहमूद नाथानी)

टॅग्स :असेंबली इलेक्शन २०१९महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMaharashtra Election Results 2024: 288 सीट और 4136 उम्मीदवार, सुबह 8 बजे से गिनती जारी, कौन किस सीट पर आगे-पीछे

भारतAssembly Elections 2024: जेपी नड्डा और अमित शाह के विमान और हेलीकॉप्टर की जांच की गई थी?, उद्धव ठाकरे के बैग की जांच पर निर्वाचन आयोग ने दिया जवाब

भारतMaharashtra Chunav 2024 Dates: 288 सीट और बहुमत के लिए 145?, महाअघाड़ी बनाम महायुती, जानें 2019 की दलीय हालात!

भारतउद्धव ठाकरे को नामित नहीं करेंगे राज्यपाल, चुनाव आयोग को लिखी चिठ्ठी में जल्दी चुनाव कराने का अनुरोध

भारतमहाराष्ट्र विधानसभाः एससी, एसटी आरक्षण को मंजूरी, विपक्ष के नेता देवेंद्र फड़नवीस ने समर्थन किया

महाराष्ट्र अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं