लाइव न्यूज़ :

भतीजे की बगावत से नाराज शरद पवार ने पीएम मोदी पर निशाना साधा, कहा- अगर NCP भ्रष्ट पार्टी है तो उसे सरकार में क्यों शामिल किया

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: July 5, 2023 17:22 IST

शरद पवार ने अजित पवार का जिक्र करते हुए कहा कि अगर आप किसी चीज से खुश नहीं थे तो बातचीत से रास्ता निकालना चाहिए था। उन्होंने आगे अजित को नसीहत देते हुए कहा कि अगर कोई गलत काम किया तो वह सजा भुगतने को तैयार रहें।

Open in App
ठळक मुद्देशरद पवार ने आगे कहा - हम सरकार का हिस्सा नहीं हैंभतीजे अजित पवार पर सजा भुगतने की चेतावनी दीशरद पवार ने पीएम मोदी पर भी साधा निशाना

मुंबई: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रमुख नेता अजित पवार द्वारा की गई बगावत के बाद पार्टी की अंदरुनी कलह अब सतह पर आ गई है। मुंबई में शरद पवार और अजित पवार और शरद पवार दोनों ने अपने वफादार समर्थकों और कार्यकर्ताओं की बैठक बुलाई। शरद पवार ने अजित पवार का जिक्र करते हुए कहा कि अगर आप किसी चीज से खुश नहीं थे तो बातचीत से रास्ता निकालना चाहिए था। उन्होंने आगे अजित को नसीहत देते हुए कहा कि अगर कोई गलत काम किया तो वह सजा भुगतने को तैयार रहें। पवार ने आगे कहा कि हम सरकार का हिस्सा नहीं हैं, लोगों के बीच हैं।

इससे पहले अजित पवार द्वारा बुलाई गई बैठक में एनसीपी के 30 विधायक और 4 एमएलसी पहुंचे। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अजीत पवार ने कहा कि शरद पवार जी को अब संन्यास लेना चाहिए। अजित ने कहा कि आप 83 साल के हो गए हैं, आप आशीर्वाद दीजिए। उन्होंने कहा कि वरिष्ठों को कहीं न कहीं रुकना चाहिए। 

इसी बैठक में एनसीपी नेता प्रफुल्ल पटेल ने कहा कि जब हम शिवसेना की विचारधारा स्वीकार कर सकते हैं, तो बीजेपी की विचारधारा से क्या दिक्कत है। जब महबूबा मुफ्ती और फारूक अब्दुल्ला बीजेपी के साथ आ सकते हैं, तो एनसीपी के साथ आने में क्या दिक्कत है।

दूसरी तरफ शरद पवार ने भतीजे की बगावत के बाद पीएम मोदी का जिक्र भी किया और कहा कि  मोदी ने मध्य प्रदेश में भाषण दिया और कहा कि NCP ने 70 लाख करोड़ का स्कैम किया है। पवार बोले कि पीएम ने NCP पर कई कमेंट किए हैं। फिर अगर NCP भ्रष्ट पार्टी है तो उसे सरकार में क्यों शामिल किया।

शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले ने भी बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि ना खाऊंगा ना खाने दूंगा कहने वाले जरूरत पड़ने पर सबको खा जाएंगे। उन्होंने कहा कि  भाजपा देश की सबसे भ्रष्ट पार्टी है। असली राकांपा शरद पवार के साथ है और असली चुनाव चिन्ह हम हैं। 

टॅग्स :शरद पवारNCPअजित पवारमहाराष्ट्रनरेंद्र मोदीNarendra Modi
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

महाराष्ट्रसमृद्धि महामार्ग पर सुरक्षा और सुविधा का सवाल!

महाराष्ट्रMumbai: लोकल ट्रेन से सफर कर रहे 4 यात्रियों की मौत, भीड़ से भरी ट्रेन से गिरे लोग; दर्दनाक वीडियो वायरल

महाराष्ट्रदिशा सालियान की मौत पर पिता का खुलासा, रेप और हत्या का किया दावा; आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर की मांग