महाराष्ट्र में कोविड-19 के 16408 नये मामले, कुल संख्या बढ़ कर हुई 7 लाख 80 हजार के पार

By भाषा | Published: August 31, 2020 05:28 AM2020-08-31T05:28:00+5:302020-08-31T05:28:00+5:30

विभाग के मुताबिक 296 और मरीजों की मौत हो जाने से राज्य में इस महामारी से मरने वालों की कुल संख्या बढ़ कर 24,399 हो गई।

16408 new cases of Kovid-19 in Maharashtra, total number increased to more than 7 lakh 80 thousand | महाराष्ट्र में कोविड-19 के 16408 नये मामले, कुल संख्या बढ़ कर हुई 7 लाख 80 हजार के पार

सांकेतिक तस्वीर (File Photo)

Highlightsस्वास्थ्य विभाग ने बताया कि करीब 7,690 मरीजों के इस रोग से उबरने के बाद उन्हें रविवार को अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई। इसके साथ, राज्य में अब तक 5,62,401 मरीज संक्रमण मुक्त हो गये हैं।

मुंबई: महाराष्ट्र में कोविड-19 के एक दिन में 16,408 नये मामले सामने आने के साथ रविवार को कुल आंकड़ा बढ़ कर 7,80,689 पहुंच गया। राज्य स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

विभाग के मुताबिक 296 और मरीजों की मौत हो जाने से राज्य में इस महामारी से मरने वालों की कुल संख्या बढ़ कर 24,399 हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि करीब 7,690 मरीजों के इस रोग से उबरने के बाद उन्हें रविवार को अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई।

इसके साथ, राज्य में अब तक 5,62,401 मरीज संक्रमण मुक्त हो गये हैं। राज्य में कोविड-19 मरीजों की मृत्यु दर 3.13 प्रतिशत है। राज्य में अभी 1,93,548 मरीज इलाजरत हैं। भाषा सुभाष नरेश नरेश

Web Title: 16408 new cases of Kovid-19 in Maharashtra, total number increased to more than 7 lakh 80 thousand

महाराष्ट्र से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे