जबलपुर में कर्नल की कार से 2 युवकों की जोरदार भिड़ंत, एक की मौत दूसरा गंभीर रूप से घायल
By संजय परोहा | Published: July 15, 2023 04:34 PM2023-07-15T16:34:46+5:302023-07-15T16:36:45+5:30
जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की शाम को रोहित और वीरेंद्र मोबाइल लेने के लिए शहर आया हुए थे। जिसके बाद रात के वक़्त दोनों वापस घर जा रहें थे, इसी दौरान यह हादसा हुआ।
जबलपुर: 14 जुलाई, शुक्रवार की देर रात एक भीषण हादसे में एक कर्नल की कार से 2 युवकों की जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में एक की मौत हो गई, वही दूसरा बुरी तरह घायल हो गया है। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की शाम को रोहित और वीरेंद्र मोबाइल लेने के लिए शहर आया हुए थे। जिसके बाद रात के वक़्त दोनों वापस घर जा रहें थे, इसी दौरान यह हादसा हुआ।
रिज रोड़ के पास पीछे से आ रही एमजी हेक्टर कार ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। इस हादसे में बुलेट में पीछे बैठा रोहित उछलकर सामने लोहे की ग्रिल में टकरा गया। गंभीर चोट आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
गाड़ी छोड़ कैंपस के अंदर भागे कर्नल
जानकारी के मुताबिक हादसे के बाद कर्नल स्वामी भटनागर ने कार को वही छोड़कर आर्मी कैंप में घुस गए। जिसके बाद स्थानीय लोग दोनों घायलों को निजी अस्पताल लेकर गए। जहां डाक्टरो ने रोहित को मृत घोषित कर दिया। इस हादसे में वीरेंद्र सिंह बुरी तरह घायल हो गया जिसका अस्पताल में इलाज किया जा रहा है । जानकारी के मुताबिक वीरेंद्र सिंह की मां भाजपा पार्षद हैं। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
रोहित के चाचा का कहना है कि घटना के बाद कर्नल को बचाने के लिए आर्मी के जवान उन्हें बचाकर लें गए। बताया जा रहा है कि अक्टूबर में रोहित की शादी थी। फिलहाल पुलिस ने कार को जप्त लिया है, और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कालेज भेजा गया है। इस घटना के बाद मृतक के परिवार में शोक की लहर दौड़ गई।