लाइव न्यूज़ :

मध्यप्रदेश: शिवराज सिंह चौहान ने मप्र सरकार पर कसा तंज, किसानों और युवाओं को धोखा देने का आरोप लगाया

By भाषा | Updated: December 20, 2019 06:21 IST

चौहान ने विधानसभा परिसर में मीडिया से बात करते हुए कहा, ‘‘कांग्रेस ने वादा किसानों को बोनस देने का वादा किया था, लेकिन दे नहीं रही है। आज हमने ये मामला सदन में उठाया तो मंत्री सीधा जवाब न देकर इधर-उधर की बातों कर रहे हैं।’’

Open in App

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्य की कांग्रेस सरकार पर जनता को धोखा देने का आरोप लगाते हुए कहा कि सत्तारूढ़ दल ने सत्ता में आने से पहले जो वादे किये थे उनको अब पूरा नहीं किया जा रहा है।

चौहान ने विधानसभा परिसर में मीडिया से बात करते हुए कहा, ‘‘कांग्रेस ने वादा किसानों को बोनस देने का वादा किया था, लेकिन दे नहीं रही है। आज हमने ये मामला सदन में उठाया तो मंत्री सीधा जवाब न देकर इधर-उधर की बातों कर रहे हैं।’’

उन्होंने कहा कि मंत्री कह रहे हैं कि किसान समृद्धि योजना के माध्यम से इसे देगें लेकिन बजट में प्रावधान नहीं किया है। चौहान ने कहा कि वहीं अब मुख्यमंत्री कमलनाथ कह रहे है कि केंद्र सरकार हमसे अनाज नहीं खरीद रही है।

अब कांग्रेस सरकार किसानों को बोनस देने की बात करने के बजाय इधर-उधर की बात कर रही है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के समय बेरोजगार युवकों को 4,000 रुपये प्रतिमाह भत्ता देने का भी वादा किया गया था लेकिन वह भी अब तक नहीं दिया जा रहा है।

उन्होंने कांग्रेस सरकार पर जनता को धोखा देने का आरोप लगाते हुए कहा कि किसानों और बेरोजगारों के पीठ में सरकार ने छुरा घोंपा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के अतिथि विद्वान कड़ी ठंड में आंदोलन कर रहे हैं लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है।

भाजपा नेता चौहान ने इन्दौर में विरोध प्रदर्शन कर रहे भारतीय जनता युवा मोर्चे के कार्यकर्ताओं पर गुरुवार को हुए पुलिस लाठी चार्ज की निंदा करते हुए सरकार पर लोकतंत्र में लोगों को दबाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि लेकिन हम ऐसा नहीं होने देंगे।

मुख्यमंत्री कमलनाथ के गुरुवार को सदन में दिये गये बयान कि मुंह चलाने और सरकार चलाने में अंतर है। इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए चौहान ने कहा, ‘‘यह सरकार सिर्फ मुंह ही तो चला रही है।’’ इससे पहले आज सुबह भाजपा विधायकों ने बिड़ला मंदिर से विधानसभा तक पीला चोला पहन कर पैदल मार्च किया।

इस चोले पर प्रदेश की कांग्रेस सरकार और मुख्यमंत्री कमलनाथ के खिलाफ नारे लिखे थे और विधायक हाथ में नारे लिखी तख्तियां लिये थे।

टॅग्स :शिवराज सिंह चौहान
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसफल हुए सीएम डॉ. मोहन यादव के प्रयास, केंद्र सरकार ने कई योजनाओं के लिए दी मंजूरी

भारतस्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ के बीच विवाद पर भाजपा की चुप्पी!

भारतविधानसभा चुनाव 2026ः प्रियंका गांधी वाड्रा के लिए असम की राह आसान नहीं

कारोबार15.18 करोड़ टन उत्पादन के साथ चीन को पछाड़कर दुनिया का सबसे बड़ा चावल उत्पादक भारत?, कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 25 फसलों की 184 नई किस्में जारी की

भारतलोकसभा में पास हुआ 'जी राम जी' बिल, शिवराज चौहाने बोले- "कांग्रेस ने बापू के आदर्शों को खत्म कर दिया"

मध्य प्रदेश अधिक खबरें

मध्य प्रदेशकचरे से कंचन की राह पर इंदौर, वेस्ट मैनेजमेंट में नए नवाचारों से शहर बना सर्कुलर इकॉनमी का मॉडल

मध्य प्रदेशमध्यप्रदेश: पूर्व विधायक मुकेश चतुर्वेदी की बिगड़ी तबीयत, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की तत्परता से एयरलिफ्ट कर कराया गया ग्वालियर शिफ्ट

मध्य प्रदेशMP Assembly Elections 2023: दो सीटों पर भतीजे परेशान कर रहे चाचा को, टिमरनी और देवतालाब में चाचा-भतीजे आमने-सामने

मध्य प्रदेशMadhya Pradesh: किसानों को भा रही भावांतर योजना, आज इस अंदाज में कहेंगे सीएम डॉ. मोहन को थैंक्स, जानें क्या है तैयारी?

मध्य प्रदेशयाचक की दीनता का दु:ख और दाता के स्वाभिमान का सुख