Assembly Elections: इंदौर से कांग्रेस प्रत्याशी संजय शुक्ला के समर्थन में प्रियंका गांधी ने रोड शो किया, दीपावली की शुभकामनाएं दीं

By मुकेश मिश्रा | Published: November 8, 2023 08:32 PM2023-11-08T20:32:27+5:302023-11-08T20:34:48+5:30

प्रियंका गांधी ने संजय शुक्ला के समर्थन में रोड शो किया । इस रोड शो की शुरुआत गणेश बाग तिराहा से हुई । इस रोड शो में प्रियंका गांधी एक बोलेरो रथ में सवार थी। इस रथ में प्रियंका गांधी के साथ संजय शुक्ला और अंजली शुक्ला भी सवार थी।

Priyanka Gandhi road show in support of Congress candidate Sanjay Shukla from Indore wished Diwali | Assembly Elections: इंदौर से कांग्रेस प्रत्याशी संजय शुक्ला के समर्थन में प्रियंका गांधी ने रोड शो किया, दीपावली की शुभकामनाएं दीं

प्रियंका गांधी ने संजय शुक्ला के समर्थन में रोड शो किया

Highlightsगुंडागर्दी से बचने के लिए संजय शुक्ला को जिताएं - प्रियंका गांधीरोड शो की शुरुआत गणेश बाग तिराहा से हुईरथ में प्रियंका गांधी के साथ संजय शुक्ला और अंजली शुक्ला भी सवार थी

2023 MP Assembly Elections: इस विधानसभा चुनाव में पहली बार 8 नवंबर को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने इंदौर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 1 के कांग्रेस प्रत्याशी संजय शुक्ला के समर्थन में रोड शो किया। इस रोड शो के समापन के मौके पर अपने संबोधन में उन्होंने शहर के नागरिकों को दीपावली के पर्व की शुभकामनाएं दी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अपने क्षेत्र को गुंडागर्दी से बचने के लिए संजय शुक्ला को विजयी बनाएं।

प्रियंका गांधी ने संजय शुक्ला के समर्थन में रोड शो किया । इस रोड शो की शुरुआत गणेश बाग तिराहा से हुई । इस रोड शो में प्रियंका गांधी एक बोलेरो रथ में सवार थी। इस रथ में प्रियंका गांधी के साथ संजय शुक्ला और अंजली शुक्ला भी सवार थी। पूरे रोड शो के दौरान प्रियंका लोगों के अभिवादन को स्वीकार करते हुए उन्हें हाथ हिलाते हुए आगे बढ़ रही थी । मार्ग में स्थान - स्थान पर नागरिकों के द्वारा पुष्प वर्षा कर इस रोड शो का स्वागत किया गया। यह रोड शो कुशवाहा नगर, कुशवाहा नगर मेनरोड, बाणेश्वर कुंड होते हुए बाणगंगा नाका पर आकर समाप्त हुआ।

जब रोड शो समाप्त हुआ तो उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने सभी इंदौर के नागरिकों को दीपावली के पर्व की शुभकामनाएं दी। इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस के प्रत्याशी संजय शुक्ला को जनता से रूबरू कराते हुए कहा कि आप इन्हें काम करने का मौका दीजिए । आपके क्षेत्र को गुंडागर्दी से बचने के लिए संजय शुक्ला बेहतर काम करेंगे।

इससे पहले राज्य में एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रियंका ने प्रधानमंत्री मोदी और बीजेपी पर जोरदार हमला बोला। प्रियंका गांधी ने कहा कि भाजपा के लोग अक्सर कहते हैं कि कांग्रेस ने 70 साल में कुछ नहीं किया। लेकिन अगर कांग्रेस ने कुछ नहीं किया तो पीएम मोदी खुद स्कूल कैसे पढ़ने गए। 

 प्रियंका गांधी ने कहा, "BJP कहती है- 70 साल में क्या हुआ? अगर 70 साल में कुछ नहीं हुआ, तो मोदी जी स्कूल कैसे पढ़ने गए। अगर स्कूल गए, तो उसे कांग्रेस ने ही बनवाया होगा। मुझे नहीं मालूम मोदी जी कॉलेज पढ़ने गए या नहीं! लेकिन उनके 'एंटायर पॉलिटिकल साइंस' का सर्टिफिकेट जरूर कांग्रेस के दिए गए कंप्यूटर पर छपा होगा।"

Web Title: Priyanka Gandhi road show in support of Congress candidate Sanjay Shukla from Indore wished Diwali

मध्य प्रदेश से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे