लाइव न्यूज़ :

Video: माखनलाल यूनिवर्सिटी भोपाल में धरने पर बैठी छात्राओं से मिलने पहुंची साध्वी प्रज्ञा, NSUI ने लगाए गो बैक के नारे

By राजेंद्र पाराशर | Updated: December 26, 2019 05:42 IST

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय एक बार फिर सुर्खियों में है. इस बार दो छात्राओं ने प्रबंधन पर आरोप लगाए हैं कि उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया और परीक्षा में भी नहीं बैठने दिया जा रहा है. दोनों छात्राओं को कम अटेंडेंस होने के चलते परीक्षा देने से रोक दिया गया है. छात्राओं का कहना है कि उनकी तबीयत खराब थी. 

Open in App
ठळक मुद्देएक छात्रा ने अपने डिपार्टमेंट के एचओडी संजीव गुप्ता पर निजी सवाल पूछने का आरोप भी लगाया है.धरने पर बैठी छात्राओं में एक राजधानी भोपाल की है, तो दूसरी लखनऊ की है.

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय एक बार फिर सुर्खियों में है. इस बार दो छात्राओं ने प्रबंधन पर आरोप लगाए हैं कि उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया और परीक्षा में भी नहीं बैठने दिया जा रहा है. दोनों छात्राओं को कम अटेंडेंस होने के चलते परीक्षा देने से रोक दिया गया है. 

इसका विरोध करते हुए छात्राएं कड़कड़ाती ठंड में रात भर धरने पर बैठी रही. छात्राओं के धरने का सांसद प्रज्ञा सिंह ने समर्थन किया और वे जब आज धरना स्थल पर पहुंची तो उनका विरोध एनएसयूआई ने किया और गो बैक कहते हुए जमकर नारेबाजी की.

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय एक बार फिर सुर्खियों में है. इस बार दो छात्राओं ने प्रबंधन पर आरोप लगाए हैं कि उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया और परीक्षा में भी नहीं बैठने दिया जा रहा है. दोनों छात्राओं को कम अटेंडेंस होने के चलते परीक्षा देने से रोक दिया गया है. छात्राओं का कहना है कि उनकी तबीयत खराब थी. 

इसी वजह से वो कालेज नहीं आ पार्इं. वे मेडिकल सर्टिफिकेट भी जमा करने गई थी, लेकिन प्रबंधन ने जमा करने से मना कर दिया है. छात्राओं का आरोप है कि सिर्फ उन्हें छोड़कर बाकी स्टूडेंट्स जिनकी शार्ट अटेंडेंस थी, उन्हें फिर से रीएडमिशन दे दिया गया. इतना सब होने के बाद इन दोनों छात्राओं का एडमिशन शार्ट अटेंडेंस के नाम पर काट दिया गया है, जिसकी सूचना भी उन्हें नहीं दी गई.

 

एक छात्रा ने अपने डिपार्टमेंट के एचओडी संजीव गुप्ता पर निजी सवाल पूछने का आरोप भी लगाया है. धरने पर बैठी छात्राओं में एक राजधानी भोपाल की है, तो दूसरी लखनऊ की है.

टॅग्स :साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुरभोपाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारतदिल्ली से सीधे छिंदवाड़ा पहुंचे मुख्यमंत्री यादव, दिवंगत परिजनों को 8-8 लाख रुपये?, कहा-संकट की घड़ी में सरकार आपके साथ?

भारतहिंदी पत्रकारिता के 200 साल के सफर पर सप्रे संग्रहालय में विमर्श और अलंकरण?, लोकमत के वरिष्ठ संपादक विकास मिश्र को माधवराव सप्रे सम्मान

भारतHappy Birth Day Dr Mohan Yadav: पीएम मोदी और अमित शाह ने दीं शुभकामनाएं, जानें किसने क्या कहा?

मध्य प्रदेश अधिक खबरें

मध्य प्रदेशकचरे से कंचन की राह पर इंदौर, वेस्ट मैनेजमेंट में नए नवाचारों से शहर बना सर्कुलर इकॉनमी का मॉडल

मध्य प्रदेशमध्यप्रदेश: पूर्व विधायक मुकेश चतुर्वेदी की बिगड़ी तबीयत, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की तत्परता से एयरलिफ्ट कर कराया गया ग्वालियर शिफ्ट

मध्य प्रदेशMP Assembly Elections 2023: दो सीटों पर भतीजे परेशान कर रहे चाचा को, टिमरनी और देवतालाब में चाचा-भतीजे आमने-सामने

मध्य प्रदेशMadhya Pradesh: किसानों को भा रही भावांतर योजना, आज इस अंदाज में कहेंगे सीएम डॉ. मोहन को थैंक्स, जानें क्या है तैयारी?

मध्य प्रदेशयाचक की दीनता का दु:ख और दाता के स्वाभिमान का सुख