MP Cabinet expansion: 'मोहन' मंत्रिमंडल का विस्तार, कैलाश विजयवर्गीय और प्रह्लाद पटेल बने कैबिनेट मंत्री, कुल 28 ने ली शपथ, यहां देखें लिस्ट

By शिवेन्द्र कुमार राय | Published: December 25, 2023 04:07 PM2023-12-25T16:07:51+5:302023-12-25T16:09:28+5:30

28 मंत्रियों में से 12 ओबीसी, 7 सामान्य वर्ग 5 अनूसुचित जाति और 4 अनुसूचित जनजाति से हैं। प्रधुम्न सिंह तोमर, प्रह्लाद सिंह पटेल, कैलाश विजयवर्गीय और विश्वास सारंग समेत 18 विधायकों ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली।

MP Cabinet expansion Mohan yedaw cabinet expanded Kailash Vijayvargiya and Prahlad Patel become cabinet ministers | MP Cabinet expansion: 'मोहन' मंत्रिमंडल का विस्तार, कैलाश विजयवर्गीय और प्रह्लाद पटेल बने कैबिनेट मंत्री, कुल 28 ने ली शपथ, यहां देखें लिस्ट

'मोहन' मंत्रिमंडल का विस्तार

Highlights28 मंत्रियों में से 12 ओबीसी, 7 सामान्य वर्ग 5 अनूसुचित जाति और 4 अनुसूचित जनजाति से हैं।6 विधायकों ने राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) की शपथ ली18 विधायकों ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली

Madhya Pradesh Cabinet expansion: मध्यप्रदेश में मोहन यादव सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ है। भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय, विश्वास सारंग और अन्य पार्टी विधायकों ने भोपाल में मध्य प्रदेश कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। कुल 28 बीजेपी नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली। प्रधुम्न सिंह तोमर, प्रह्लाद सिंह पटेल, कैलाश विजयवर्गीय और विश्वास सारंग समेत 18 विधायकों ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली। 6 विधायकों ने राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 4 विधायकों ने राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली।

विधायक जो कैबिनेट मंत्री बने

1-प्रदुम्न सिंह तोमर
2-तुलसी सिलावट
3-एदल सिंह कसाना
4-नारायण सिंह कुशवाहा
5-विजय शाह 
6-राकेश सिंह
7-प्रह्लाद पटेल
8-कैलाश विजयवर्गीय
9-करण सिंह वर्मा 
10-संपतिया उईके
11-उदय प्रताप सिंह
12-निर्मला भूरिया
13-विश्वास सारंग
14-गोविंद सिंह राजपूत
15-इंदर सिंह परमार
16-नागर सिंह चौहान
17--चैतन्य कश्यप
18-राकेश शुक्ला 

विधायक जो राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बने

1- गौर
2-धर्मेंद्र लोधी 
3-दिलीप जायसवाल 
4-गौतम टेटवाल
5- लेखन पटेल 
6- नारायण पवार  

विधायक जो राज्य मंत्री बने

1- राधा सिंह
2 -प्रतिमा बागरी
3-दिलीप अहिरवार
4-नरेन्द्र शिवाजी पटेल

28 मंत्रियों में से 12 ओबीसी, 7 सामान्य वर्ग 5 अनूसुचित जाति और 4 अनुसूचित जनजाति से हैं।

Web Title: MP Cabinet expansion Mohan yedaw cabinet expanded Kailash Vijayvargiya and Prahlad Patel become cabinet ministers

मध्य प्रदेश से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे