Assembly Elections 2023: "वोट के लिए भाई-बहन लगातार झूठ बोल रहे हैं", शिवराज चौहान का राहुल और प्रियंका पर बेहद कड़ा हमला

By आशीष कुमार पाण्डेय | Published: November 7, 2023 02:58 PM2023-11-07T14:58:50+5:302023-11-07T15:01:25+5:30

शिवराज सिंह चौहान ने प्रियंका गांधी और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया है कि चुनाव में वोट पाने के लिए दोनों भाई-बहन लगातार झूठ बोल रहे हैं। 

Assembly Elections 2023: "Brothers and sisters are continuously lying for votes", Shivraj Chauhan's very strong attack on Rahul and Priyanka | Assembly Elections 2023: "वोट के लिए भाई-बहन लगातार झूठ बोल रहे हैं", शिवराज चौहान का राहुल और प्रियंका पर बेहद कड़ा हमला

फाइल फोटो

Highlightsशिवराज सिंह चौहान ने साधा प्रियंका गांधी और राहुल गांधी पर निशाना उन्होंने कहा कि चुनाव में वोट पाने के लिए दोनों भाई-बहन लगातार झूठ बोल रहे हैं सीएम शिवराज ने कहा कि जो खुद जमानत पर हैं, भला वो कैसे दूसरों पर आरोप लगा सकते हैं

भोपाल: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया है कि चुनाव में वोट पाने के लिए दोनों भाई-बहन लगातार झूठ बोल रहे हैं। सीएम चौहान ने कहा कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी कांग्रेस शासित राज्य के भ्रष्टाचार और घोटाले को छुपाने के लिए दूसरे राज्यों पर आरोप लगाते हैं।

समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा, "प्रियंका और राहुल गांधी केवल वोट के लिए लगातार झूठ बोल रहे हैं। वे इस तरह से झूठ बोलते हैं कि कांग्रेस शासित राज्य के भ्रष्टाचार और घोटाले का आरोप दूसरे राज्यों पर लगाते हैं। भला गांधी परिवार भ्रष्टाचार के बारे में कैसे बात कर सकता है? क्या हर कोई नहीं जानता कि 2जी किसने किया था घोटाला, 3जी घोटाला किसने किया।"

गांधी परिवार पर सीधा हमला करते हुए उन्होंने कहा, "जो जमानत पर हैं, वे भला कैसे भ्रष्टाचार का आरोप लगा सकते हैं? जहां-जहां कांग्रेस की सरकार है, वहां-वहां जमकर भ्रष्टाचार हो रहा है।" सीएम शिवराज ने आरोपों के सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए कहा कि कांग्रेस ने दिग्विजय सिंह को दो बार मध्य प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाया और उन्होंने राज्य को पूरी तरह से बर्बाद कर दिया।

उन्होंने कहा, प्रियंका गांधी भूल गई हैं कि जब दिग्विजय सिंह मध्य प्रदेश के सीएम थे तो उन्होंने राज्य को पूरी तरह से बर्बाद कर दिया था। प्रियंका जी, आपको यह भी याद नहीं है कि किसानों को कितना समर्थन मूल्य (एमएसपी) देना है और कितना बढ़ाना है। कभी-कभी पढ़ा करिये, आपको इसे याद रखना होगा तभी आप चीजों को बता सकती हैं। लेकिन मैं आपसे फिर एक सवाल पूछना चाहता हूं कि आपके नेता कभी कर्मचारियों और अधिकारियों को धमकी देते हैं तो कभी महिलाओं को सदन में धमकी देते हैं कि हम उनका चूल्हा नहीं जलने देंगे। क्या यह धमकी सोनिया गांधी के इशारे पर दी जा रही है।''

इसके साथ ही सीएम चौहान ने यह भी कहा, "2018 में जब कांग्रेस की सरकार बनी तो उसने बैगा, भारिया और सहरिया समुदाय की महिलाओं के बैंक खातों में 1000 रुपये जमा करना बंद कर दिया था। लेकिन लाडली बहना योजना तो शिवराज सिंह चौहान की योजना है, जिसमें अब भी पैसा ट्रांसफर हो रहा है। ये हमारी गारंटी है।"

मालूम हो कि मध्य प्रदेश उन पांच राज्यों में से एक है जहां 17 नवंबर को मतदान होना है और वोटों की गिनती 3 दिसंबर को होगी। मध्य प्रदेश के मतदाता 230 विधानसभा क्षेत्रों से अपने विधायक चुनेंगे।

Web Title: Assembly Elections 2023: "Brothers and sisters are continuously lying for votes", Shivraj Chauhan's very strong attack on Rahul and Priyanka

मध्य प्रदेश से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे