Assembly Elections 2023: "भाजपा ने हमारा घोषणापत्र चुरा लिया है, उनकी हर चीज नकली है", दिग्विजय सिंह का तीखा हमला

By आशीष कुमार पाण्डेय | Published: November 13, 2023 12:46 PM2023-11-13T12:46:58+5:302023-11-13T12:51:08+5:30

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सूब के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने सोमवार को प्रतिद्वंदी पार्टी भाजपा पर कांग्रेस का चुनावी घोषणापत्र चोरी करने का आरोप लगाया है।

Assembly Elections 2023: "BJP has stolen our manifesto, everything they say is fake", Digvijay Singh's sharp attack | Assembly Elections 2023: "भाजपा ने हमारा घोषणापत्र चुरा लिया है, उनकी हर चीज नकली है", दिग्विजय सिंह का तीखा हमला

फाइल फोटो

Highlightsमध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव की तारीख जैसे-जैसे करीब आ रही है, भाजपा-कांग्रेस में तनाव बढ़ादिग्विजय सिंह ने भाजपा पर कांग्रेस का चुनावी घोषणापत्र चोरी करने का आरोप लगाया उन्होंने कहा कि भाजपा ने हमारा घोषणापत्र चुरा लिया है और उसे अपने घोषणापत्र में डाल लिया है

भोपाल: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव की तारीख जैसे-जैसे करीब आ रही है, विपक्षी दल कांग्रेस और सत्तदारी भाजपा के बीच आरोप-प्रत्यारोप की सिलसिला तेज होता जा रहा है। इसी क्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सूब के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने सोमवार को प्रतिद्वंदी पार्टी भाजपा पर बेहद संगीन आरोप लगाया।

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने सत्ताधारी भाजपा पर तीखा हमला करते हुए आरोप लगाया कि वो विधानसभा चुनावों के लिए जारी किये गये कांग्रेस का चुनावी घोषणा पत्र चुरा रही है।

पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने भाजपा और कांग्रेस के घोषणापत्र के बीच समानता के सवाल पर कहा, "यह भाजपा के लोगों से पूछें, जिन्होंने हमारा घोषणापत्र चुरा लिया है और उसे अपने घोषणापत्र में डाल लिया है।"

दरअसल यह विवाद इसी सप्ताह 11 नवंबर को भाजपा द्वारा विधानसभा चुनावों के लिए जारी किये गये चुनावी घोषणा पत्र के बाद से उठ रहा है।

दिग्विजय सिंह के इस आरोप से पहले बीते रविवार को पूर्व सीएम और प्रदेश कांग्रेस प्रमुख कमलनाथ ने भी बीजेपी पर कांग्रेस के घोषणापत्र की नकल करने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा की हर चीज नकली है।

कमलनाथ ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, "भाजपा ने चुनाव के आखिरी दिनों में घोषणापत्र जारी किया और सब कुछ कांग्रेस से कॉपी कर लिया है।"

इसके साथ पूर्व सीएम कमलनाथ ने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा के पास अपना कोई विजन नहीं है और वह सिर्फ कांग्रेस की नकल करती है।

इस विवाद के बीच भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय ने बीते शनिवार को कहा कि मध्य प्रदेश चुनाव के लिए भाजपा द्वारा जारी किया गया घोषणापत्र को "क्रांतिकारी" है और यह राज्य को एक नई दिशा देगा।

उन्होंने कहा, "यह एक क्रांतिकारी घोषणापत्र है, खासकर किसानों, युवाओं और महिलाओं के लिए और आम आदमी और मध्यम वर्ग के कल्याण के लिए। राज्य के प्रत्येक परिवार के एक व्यक्ति को रोजगार सुनिश्चित किया जाएगा। मुझे लगता है कि यह घोषणापत्र देश को एक नई दिशा देगा।"

मालूम हो कि बीते शनिवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा का संकल्प पत्र (घोषणापत्र) जारी किया।

इस मौके पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश भाजपा प्रमुख वीडी शर्मा, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिंया, केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव और केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल समेत अन्य नेता मौजूद रहे। मध्य प्रदेश में 230 विधानसभा क्षेत्रों के लिए 17 नवंबर को मतदान होना है और वोटों की गिनती 3 दिसंबर को होगी। 

Web Title: Assembly Elections 2023: "BJP has stolen our manifesto, everything they say is fake", Digvijay Singh's sharp attack

मध्य प्रदेश से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे