लाइव न्यूज़ :

Assembly Elections 2023: पीएम मोदी बोले- 'कांग्रेस ने अपने घोटालों का शुभारंभ सेना से किया था, इनके लिए परिवारों के हित ही सबकुछ'

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: November 8, 2023 19:16 IST

कांग्रेस पर करारा हमला बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा, "आजादी के बाद सबसे पहला घोटाला जिससे कांग्रेस ने अपने घोटालों का शुभारंभ किया था, वो सेना से ही घोटाला करके किया था। कांग्रेस की सरकार ने भारतीय सेना को विदेशी हथियारों पर निर्भर रखा था।"

Open in App
ठळक मुद्दे कांग्रेस की सरकार ने भारतीय सेना को विदेशी हथियारों पर निर्भर रखा था- पीएम मोदीआज का भारत आतंकियों को उसी भाषा में जवाब देता है- पीएम मोदीअब हमारी बेटियां भी सेना में अफसर बन सकती हैं - पीएम मोदी

2023 MP Assembly Elections: मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनावों की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आती जा रही है वैसे-वैसे सियासी पारा चढ़ता जा रहा है। इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य में एक चुनावी रैली की और कहा कि सीमा पर तैनात हमारे सैनिकों को कांग्रेस ने बेहतर सुविधाओं से वंचित रखा।

कांग्रेस पर करारा हमला बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा, "आजादी के बाद सबसे पहला घोटाला जिससे कांग्रेस ने अपने घोटालों का शुभारंभ किया था, वो सेना से ही घोटाला करके किया था। कांग्रेस की सरकार ने भारतीय सेना को विदेशी हथियारों पर निर्भर रखा था। सीमा पर तैनात हमारे सैनिकों को कांग्रेस ने बेहतर सुविधाओं से वंचित रखा। आतंकी हमारे सैनिकों के सिर काटकर ले जाते थे, लेकिन कांग्रेस की सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी रहती थी।लेकिन आज का भारत नया भारत है। आज का भारत आतंकियों को उसी भाषा में जवाब देता है, उनके घर में घुस कर मारता है। आज सेना को मेड इन इंडिया अस्त्र-शस्त्र दिए जा रहे हैं, ये भाजपा सरकार ही है जिसने सैनिक स्कूलों में, तीनों सेनाओं में बेटियों की भर्तियों के लिए दरवाजे खोल दिए हैं।अब हमारी बेटियां भी सेना में अफसर बन सकती हैं।"

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगे कहा, "कांग्रेस के लिए अपने परिवारों के हित ही सबकुछ है। आपके बच्चों, परिवारों की उन्हें कोई चिंता नहीं है। जब नेता अपने बारे में सोचते रहेंगे तो मध्य प्रदेश का विकास कैसे संभव है? भाजपा के लिए दलित, मध्यम वर्ग, पिछड़े, शोषित, आदिवासी परिवारों के बच्चों का भविष्य बनाना ही सर्वोपरि है। आपका सपना ही मोदी का संकल्प है।"

पीएम ने कहा, "कांग्रेस कहती है देश के साधन-संसाधनों पर पहला हक मुसलमानों का है। हमारे लिए देश के संसाधनों पर पहला हक हमारे गरीबों व वंचितों का है। मोदी के लिए देश में गरीब ही सबसे बड़ी जाति है। हमारी हर गरीब कल्याण योजना के सबसे बड़े लाभार्थी दलित, OBC और आदिवासी परिवार ही हैं। हमारे श्रमिक साथियों को 60 वर्ष बाद तय पेंशन मिले, इसकी चिंता भी भाजपा सरकार ने की है। उनके लिए हमने श्रम योगी मानधन योजना चलाई है। इसमें मध्य प्रदेश के पौने 2 लाख लोग जुड़े चुके हैं।"

टॅग्स :मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023नरेंद्र मोदीकांग्रेसBJPभारतीय सेनाविधानसभा चुनाव 2023
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

मध्य प्रदेश अधिक खबरें

मध्य प्रदेशकचरे से कंचन की राह पर इंदौर, वेस्ट मैनेजमेंट में नए नवाचारों से शहर बना सर्कुलर इकॉनमी का मॉडल

मध्य प्रदेशमध्यप्रदेश: पूर्व विधायक मुकेश चतुर्वेदी की बिगड़ी तबीयत, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की तत्परता से एयरलिफ्ट कर कराया गया ग्वालियर शिफ्ट

मध्य प्रदेशMP Assembly Elections 2023: दो सीटों पर भतीजे परेशान कर रहे चाचा को, टिमरनी और देवतालाब में चाचा-भतीजे आमने-सामने

मध्य प्रदेशMadhya Pradesh: किसानों को भा रही भावांतर योजना, आज इस अंदाज में कहेंगे सीएम डॉ. मोहन को थैंक्स, जानें क्या है तैयारी?

मध्य प्रदेशयाचक की दीनता का दु:ख और दाता के स्वाभिमान का सुख