Pro Kabaddi: इन 2 टीमों ने प्लेऑफ के लिए किया क्वालिफाई, जानें 103 मैचों के बाद कौन सी टीम टॉप पर और कौन सबसे नीचे
By सुमित राय | Published: September 23, 2019 09:39 AM2019-09-23T09:39:00+5:302019-09-23T09:39:00+5:30
अंक तालिका में टॉप 6 में रहने वाली टीमें प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई करेंगी। इनमें से शुरू की दो टीमें प्रो कबड्डी लीग के सेमीफाइनल में पहुंचेंगी, जबकि चार अन्य टीमों के एलिमिनेटर खेलना होगा।
प्रो कबड्डी लीग (PKL) के सातवें सीजन में रविवार को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में दो मुकाबले खेले गए। सीजन 102वें मैच में यू मुंबा ने गुजरात फॉर्च्यूनजायंट्स को 31-25 से हरा दिया, जबकि दूसरे मैच में बंगाल वॉरियर्स ने जयपुर पिंक पैंथर्स को 41-40 मात दी। गुजरात की इस हार ने प्लेऑफ में पहुंचने की उनकी उम्मीदों को तो कम कर ही दिया, साथ ही साथ तमिल थलाइवाज के लिए भी आगे के दरवाजे करीब-करीब बंद कर दिए।
बंगाल वॉरियर्स ने जयपुर पिंक पैंथर्स को हराकर प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर लिया और प्लेऑफ में जगह बनाने वाली दूसरी टीम बन गई। बंगाल वॉरियर्स से पहले दबंग दिल्ली की टीम ने प्लेऑफ का टिकट कटा लिया था। प्वाइंट्स टेबल में दबंग दिल्ली की टीम 16 मैचों में 13 जीत के साथ 69 अंक हासिल किए हैं और नंबर एक पर बनी हुई है। वहीं दूसरे नंबर पर मौजूद बंगाल की टीम उससे सिर्फ एक अंक ही पीछे है, हालांकि बंगाल ने दिल्ली से 2 मैच ज्यादा खेले हैं।
देखें कैसी है प्वाइंट्स टेबल की स्थिति
रैंक | टीम | मैच | जीत | हार | टाई | स्कोर डिफरेंस | प्वाइंट्स |
1 | दबंग दिल्ली (Q) | 16 | 13 | 2 | 1 | 68 | 69 |
2 | बंगाल वॉरियर्स (Q) | 18 | 11 | 4 | 3 | 85 | 68 |
3 | हरियाणा स्टीलर्स | 16 | 19 | 5 | 1 | 25 | 54 |
4 | यू मुंबा | 17 | 9 | 7 | 1 | 35 | 53 |
5 | यूपी योद्धा | 17 | 9 | 6 | 3 | -26 | 53 |
6 | बेंगलुरु बुल्स | 17 | 9 | 8 | 0 | 10 | 50 |
7 | जयपुर पिंक पैंथर्स | 18 | 7 | 9 | 2 | -7 | 47 |
8 | पुणेरी पल्टन | 18 | 6 | 9 | 3 | -42 | 42 |
9 | गुजरात फॉर्च्यूनजायंट्स | 18 | 5 | 11 | 2 | -14 | 39 |
10 | पटना पाइरेट्स | 17 | 6 | 10 | 1 | 8 | 38 |
11 | तेलुगू टाइटंस | 16 | 4 | 9 | 3 | -58 | 33 |
12 | तमिल थलाइवाज | 18 | 3 | 12 | 3 | -84 | 30 |
टॉप 2 की टीमें सीधे पहुंचेगी सेमीफाइनल में
अंक तालिका में टॉप 6 में रहने वाली टीमें प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई करेंगी। इनमें से शुरू की दो टीमें प्रो कबड्डी लीग के सेमीफाइनल में पहुंचेंगी, जबकि चार अन्य टीमों के एलिमिनेटर खेलना होगा। एलिमिनेटर जीतने वाली टीमें सेमीफाइनल में अंक तालिका की टॉप 2 टीमों से भिड़ेंगी।