PKL 2019: पटना पाइरेट्स ने पहली बार लगाई लंबी छलांग, जानें 88 मैचों के बाद कौन सी टीम है टॉप पर, कौन है सबसे पीछे
By सुमित राय | Published: September 13, 2019 06:47 PM2019-09-13T18:47:48+5:302019-09-13T18:47:48+5:30
प्रो कबड्डी लीग के सातवें सीजन के अंक तालिका में टॉप 6 में रहने वाली टीमें प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई करेंगी।
प्रो कबड्डी लीग (PKL) के सातवें सीजन में अब तक 88 मैच खेले जा चुके हैं और टूर्नामेंट अपने आखिरी चरण की ओर बढ़ चला है। इसके साथ ही प्लेऑफ की स्थिति धीरे-धीरे साफ होने लगी है, लेकिन कोलकाता लेग के आखिरी दिन पटना पाइरेट्स ने रोमांचक जीत दर्ज कर लंबी छलांग लगाई और बता दिया कि टीम अभी भी प्लेऑफ के दौर में बनी हुई है।
पटना पाइरेट्स ने कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंडोर स्टेडियम में खेले गए मैच में खेले गए मैच में जयपुर पिंक पैंथर्स को 36-33 से हरा दिया और टीम 5 अंक हासिल करते हुए अंक तालिका में 12वें स्थान से 9वें स्थान पर पहुंच गई। पटना की टीम अब भी प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर सकती है, लेकिन इसके लिए उसे अपने बचे सभी मैच जीतने होंगे।
रैंक | टीम | मैच | जीत | हार | टाई | स्कोर डिफरेंस | प्वाइंट्स |
1 | 14 | 11 | 2 | 1 | 56 | 59 | |
2 | बंगाल वॉरियर्स | 16 | 9 | 4 | 3 | 72 | 58 |
3 | हरियाणा स्टीलर्स | 14 | 9 | 4 | 1 | 29 | 49 |
4 | बेंगलुरु बुल्स | 16 | 9 | 7 | 0 | 14 | 49 |
5 | यू मुंबा | 15 | 7 | 7 | 1 | 26 | 43 |
6 | 15 | 7 | 7 | 1 | 0 | 42 | |
7 | यूपी योद्धा | 14 | 7 | 5 | 2 | -49 | 42 |
8 | गुजरात फॉर्च्यूनजायंट्स | 14 | 5 | 8 | 1 | 6 | 34 |
9 | पटना पाइरेट्स | 15 | 5 | 10 | 0 | -14 | 30 |
10 | तेलुगू टाइटंस | 14 | 4 | 8 | 2 | -50 | 30 |
11 | पुणेरी पल्टन | 14 | 4 | 8 | 2 | -34 | 29 |
12 | तमिल थलाइवाज | 15 | 3 | 10 | 2 | -56 | 27 |
टॉप 2 की टीमें सीधे पहुंचेगी सेमीफाइनल में
अंक तालिका में टॉप 6 में रहने वाली टीमें प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई करेंगी। इनमें से शुरू की दो टीमें प्रो कबड्डी लीग के सेमीफाइनल में पहुंचेंगी, जबकि चार अन्य टीमों के एलिमिनेटर खेलना होगा। एलिमिनेटर जीतने वाली टीमें सेमीफाइनल में अंक तालिका की टॉप 2 टीमों से भिड़ेंगी।