Pro Kabaddi League 2019: यू मुंबा ने अत्राचली को बनाया कप्तान, जानिए क्या है पूरी टीम

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Published: July 17, 2019 06:28 PM2019-07-17T18:28:58+5:302019-07-17T18:28:58+5:30

यू मुंबा की टीम अपने अभियान की शुरुआत 20 जुलाई को लीग के पहले मुकाबले में तेलुगु टाइटंस के खिलाफ करेगी।

Pro Kabaddi League 2019: Fazel Atrachali to Captain U Mumba, Sandeep Narwal to Be Vice-captain | Pro Kabaddi League 2019: यू मुंबा ने अत्राचली को बनाया कप्तान, जानिए क्या है पूरी टीम

Pro Kabaddi League 2019: यू मुंबा ने अत्राचली को बनाया कप्तान, जानिए क्या है पूरी टीम

पेशेवर कबड्डी लीग (पीकेएल) फ्रेंचाइजी यू मुंबा ने बुधवार को ईरान के फजल अत्राचली को लीग के सातवें सत्र के लिए कप्तान नियुक्त करने की घोषणा की। फ्रेंचाइजी ने साथ ही हैदराबाद में 20 जुलाई से शुरू हो रहे सत्र के लिए संदीप नरवाल को उप कप्तान बनाया है। यू मुंबा की टीम अपने अभियान की शुरुआत 20 जुलाई को लीग के पहले मुकाबले में तेलुगु टाइटंस के खिलाफ करेगी।

यू मंबा की पूरी टीम: 

रेडर: अभिषेक सिंह, अर्जुन डेसवाल, अथुल एमएस, डोंग जेंग ली, गौरव कुमार, नवनीत, रोहित बालियान, विनोद कुमार।

डिफेंडर: राजागुरु सुब्रमण्यम, हर्ष वर्धन, अनिल, हरेंद्र सिंह, योंग चेंग कू, फजल अत्राचली, सुरेंद्र सिंह।

ऑलराउंड: अजिंक्य रोहिदास कापरे, मोहित बालियान, संदीप नरवाल।

पटना पाइरेट्स प्रो कबड्डी लीग की सबसे सफल टीम है, जिसने तीन बार ये खिताब जीता है। इसके अलावा जयपुर पिंक पैंथर्स, यू मुंबा और बेंगलुरु बुल्स की टीमों ने एक-एक बार यह खिताब जीता है। 20 जुलाई से शुरू हो रहे नए सत्र के लिए रिटेन किए गए खिलाड़ियों की संख्या पिछले सत्र की तुलना में अधिक है जब 21 खिलाड़ियों को रिटेन किया गया था। 

Web Title: Pro Kabaddi League 2019: Fazel Atrachali to Captain U Mumba, Sandeep Narwal to Be Vice-captain

कबड्डी से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे